
प्रयागराज। Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में गुरुवार रात किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बचाव में आए तीन शिष्य भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Mahakumbh 2025 : आशीर्वाद के बहाने रोकी कार, फिर हमला
सूत्रों के अनुसार, महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि रात में सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से सदियापुर स्थित घर जा रही थीं। संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई। जैसे ही कार रुकी, पहले से घात लगाए हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बचाव में आए तीन शिष्यों को भी गंभीर चोटें आईं।
Read More : Mahakumbh 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयागराज दौरा! CM साय, राज्यपाल, विस अध्यक्ष सहित कैबिनेट मंत्रियों ने लगाई महाकुंभ में आस्था की डुबकी…जानिए क्या कहा-
Mahakumbh 2025 : हमले की खबर फैलते ही किन्नर अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में कई संत व शिष्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि 9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरि समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारपीट का आरोप लगाया था। अब इस हमले के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।