Lattest News : आतंकवादी हमले में एक माह में 198 की मौत, 111 घायल, साबित हुआ साल का दूसरा सबसे घातक महीना

इस्लामाबाद। Lattest News : पड़ोसी देश पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां अक्टूबर माह में आतंकवादी हमलों में 198 लोगों की मौत व 111 लोग घायल हुये हैं। इसके साथ अक्टूबर माह साल का दूसरा सबसे घातक महीना के रूप में दर्ज हो गया है। ये दावा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज में किया गया है।
पीआईसीएसएस की मानें तो अक्टूबर में आतंकवादी हमलों की कुल संख्या में कमी के बावजूद साल का दूसरा सबसे घातक महीना बनकर सामने आया है। इतना ही नहीं अगस्त माह में 254 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 150 से अधिक लोग घायल हुये थे।
Read More : Lattest News : प्रधानमंत्री मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा है छत्तीसगढ़
Lattest News : रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा कि अक्टूबर माह में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं है, जिसमें लड़ाकों की भागीदारी कुल मौतों से 81 प्रतिशत है। आंकड़ों से पता चलता है अक्टूबर में 68 घटनाओं के साथ आतंकवादी हमलों में 12 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं सितंबर की तुलना में कुल मौतों की संख्या में 77 प्रतिशत वृद्धि हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 87 प्रतिशत हमले उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुये हैं।
Read More : Balodabazar News : एक बार फिर भड़का विवाद, पटाखा फोड़ने को लेकर मचा हंगामा, दामाखेड़ा में माहौल गर्म Lattest News
बावजूद दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 24 घटनाएं हुईं। जबकि शेष हमले देश के अन्य क्षेत्रों में दर्ज किये गये हैं। पाकिस्तान ने 2024 के पहले 10 माह के दौरान कुल 785 आतंकवादी हमलों का सामना किया है, जिसके चलते 951 मौतें और 966 घायल हुए हैं। जो देश भर में हिंसा के लगातार उच्च स्तर को दर्शाता है। viralchhattisgarh.com