Entertainment

Lakme Fashion Week 2025 : तमन्ना भाटिया की रैंप पर ऐसा लुक जिसने चुराई सभी की नजर!

Lakme Fashion Week 2025 : तमन्ना भाटिया की रैंप पर ऐसा लुक जिसने चुराई सभी की नजर!

Lakme Fashion Week 2025 : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। लैक्मे फैशन वीक 2025 के तीसरे दिन, शुक्रवार को उन्होंने फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए रैंप वॉक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। Tamannah Black Inner Layer के साथ कॉर्सेट जैसे टॉप में नजर आईं, जिसमें शानदार गोल्डन और सिल्वर एम्बेलिशमेंट थे। डीप नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

 

Lakme Fashion Week 2025 : मीडिया से बातचीत में Tamannah ने बताया कि हर फैशन शो का एक अलग अनुभव होता है। उन्होंने कहा, “प्रत्येक डिज़ाइनर की एक अलग सोच होती है, इसलिए रैंप पर चलते समय उस कलेक्शन के भाव को सही तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी होता है।”

 

Lakme Fashion Week 2025 : अपकमिंग फिल्म ‘ओडेला 2’ में आएंगी नजर

Tamannaah Bhatia जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ओडेला 2’ में दिखाई देंगी, जो एक अलौकिक थ्रिलर है। यह फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की अगली कड़ी है और ओडेला गांव के रहस्यों पर आधारित होगी। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण डी मधु ने किया है। लैक्मे फैशन वीक 2025 रविवार को समाप्त होगा, जिसमें Tamannaah समेत कई और सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।

 

READ MORE: Murder News :मरती हुई पत्नी से बातें करता रहा पति; फिर सूटकेस में ठूंसकर हुआ फरार, पढ़िए खौफनाक हत्या की वारदात

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button