Kusmi News : बलरामपुर जिला पंचायत के जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हीरामुनी निकुंज, निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने धीरज सिंह देव
Kusmi News : बलरामपुर जिला पंचायत के जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हीरामुनी निकुंज, निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने धीरज सिंह देव

Kusmi News : राकेश भारती/कुसमी/बलरामपुर। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार बलरामपुर जिला में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु समयानुसार दोनों पद के चुनाव हेतु फार्म भरा गया , जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु हीरामुनी निकुंज ,एवं सिद्धनाथ पैकरा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु फार्म भरा गया , जहां 9 मत हीरामुनी निकुंज को जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु प्राप्त हुए एवं 5 वोट सिद्धनाथ पैकरा को प्राप्त हुआ, वही निर्विरोध रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु धीरज सिंह देव को चुन लिया गया, इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु हीरामुनी निकुंज,एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेतु धीरज सिंह देव को निर्विरोध रूप से जिला पंचायत सदस्यो के द्वारा चुन लिया गया।
Kusmi News : आज बलरामपुर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर धीरज सिंह देव को चुने जाने पर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई , आज के इस जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में बलरामपुर जिला से सभी क्षेत्र से काफी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनता उपस्थित रहे , तथा गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का फुल माला के साथ स्वागत किया गया।