Korba News : नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, संजू देवी राजपूत ने महापौर पद पर जमाया कब्जा
Korba News : नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, संजू देवी राजपूत ने महापौर पद पर जमाया कब्जा

कोरबा। Korba News : नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए महापौर पद पर कब्जा जमाया है। भाजपा प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 47,681 मतों से जीत हासिल कर नगर निगम की कमान अपने हाथों में ले ली है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया।
Korba News : 66 वार्डों में कड़ा मुकाबला, 277 प्रत्याशी थे मैदान में
कोरबा नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसमें कुल 66 टेबल लगाए गए थे। इसके अलावा, ईवीएम वोटों की गिनती के लिए 4 कक्षों में 67 टेबल और डाक मतपत्रों की गणना के लिए 7 टेबल अलग से लगाए गए थे।
Read More : Korba News : हसदेव नदी में डूबे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी, देखें वीडियो
Korba News : महापौर पद के लिए टक्कर, भाजपा ने मारी बाजी
महापौर पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा की ओर से संजू देवी राजपूत, कांग्रेस से उषा तिवारी, आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू और निर्दलीय प्रत्याशी मालती किन्नर ने चुनाव लड़ा। हालांकि, मतगणना के बाद संजू देवी राजपूत ने बड़ी बढ़त लेते हुए विपक्षी उम्मीदवारों को मात दी।