EntertainmentInternationalNationalSports

KKR vs MI : मुंबई ने खोला जीत का खाता, 23 साल के युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार बने हीरो, कोलकाता बैटिंग-बॉलिंग में पूरी तरह फ्लॉप…

 

नई दिल्ली। KKR vs MI : आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

Read More : KKR vs MI : मुंबई और कोलकाता के बीच आज होगी जबरदस्त भिड़ंत, हार्दिक की सेना को पहली जीत की तलाश, बुमराह की होगी वापसी?

KKR vs MI : मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। रेयान रिकेल्टन (62*) और सूर्यकुमार यादव (27) की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। मुंबई अब छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर आखिरी पायदान पर खिसक गई।

KKR vs MI : केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 26 और रमनदीप सिंह ने 22 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने दोनों विकेट लिए। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार (4 विकेट) और दीपक चाहर (2 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button