Khushboo Patni : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने क्यों छोड़ी इंडियन आर्मी? जानिए कहानी
Khushboo Patni : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने क्यों छोड़ी इंडियन आर्मी? जानिए कहानी

Khushboo Patni : खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर थीं। उन्होंने 10 वर्षों तक सेना में सेवा दी और फिर अचानक रिटायरमेंट का फैसला लिया। आखिर क्यों? इस सवाल का जवाब खुद खुशबू ने दिया है, जो उनके आत्मबल, संघर्ष और ट्रांसफॉर्मेशन की गहरी कहानी बयां करता है।
Khushboo Patni : खुशबू ने जोश टॉक्स में बताया कि 2008 में जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बरेली से ग्रेटर नोएडा आईं, तो यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन जल्द ही उन्हें ईव टीजिंग का सामना करना पड़ा, जो धीरे-धीरे खतरनाक स्तर तक पहुंच गई।
Khushboo Patni : एक रात उन्होंने एक बेहद डरावना वाकया शेयर किया जब कुछ लड़कों ने गाड़ी से उनका पीछा किया, जिनमें से एक के पास पिस्टल भी थी। उस रात वह एक सरकारी महिला शौचालय में रात 1 बजे तक छिपी रहीं।खुशबू बताती हैं कि उस अनुभव के बाद भी उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं विक्टिम नहीं बनूंगी। मां काली की कृपा से मेरे अंदर एक अजीब सी शक्ति जागी।
Khushboo Patni : फाइनल ईयर में एक यंग आर्मी कैप्टन के मोटिवेशनल सेशन के दौरान उन्होंने पहली बार महिला अफसर की फोटो देखी। ‘जन गण मन’ बजते ही उनके भीतर सेना में जाने की चिंगारी जागी और उन्होंने ठान लिया कि अब यही रास्ता अपनाना है। खुशबू ने एमएनसी की जॉब छोड़ दी और SSB की तैयारी शुरू कर दी। पहली ही बार में उनका सिलेक्शन हो गया और उन्होंने इंडियन आर्मी जॉइन की।
Khushboo Patni : खुशबू ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि यहां कोई भेदभाव नहीं है। लड़के और लड़कियों को एक जैसी सख्त ट्रेनिंग मिलती थी। यहीं से उनके आत्मविश्वास को नई दिशा मिली। 2023 में मणिपुर दंगों के समय वह बतौर मेजर तैनात थीं। उन्होंने पीसकीपिंग ऑपरेशन में हिस्सा लिया, गांव-गांव जाकर लोगों को समझाया, बच्चों को रेस्क्यू किया, लेकिन उन्हें लगा कि वह मानसिक रूप से लोगों की मदद उस स्तर तक नहीं कर पा रही हैं, जिसकी उन्हें ज़रूरत थी।
Khushboo Patni : खुशबू ने बताया कि सेना उन्हें बहुत कुछ दे चुकी थी, लेकिन अब वह उस दायरे से बाहर निकलकर लोगों की गहराई से मदद करना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने सेना से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया। 34 साल की उम्र में उन्होंने करियर स्विच किया। उन्होंने काउंसलिंग और फिटनेस ट्रेनिंग में सर्टिफिकेशन लिया और अब बतौर काउंसलर और फिटनेस कोच काम कर रही हैं। खुशबू ने कहा, “अब मुझे अलग-अलग लोगों से बात करने का मौका मिलता है, उन्हें मेंटल सपोर्ट देती हूं। जो सपोर्ट मुझे उस वक्त नहीं मिला था, अब मैं वही दूसरों को देना चाहती हूं।
READ MORE: Pahalgam Attack : अनुच्छेद 370 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला – 26 की हत्या, आदिल-आसिफ मोस्ट वांटेड