EntertainmentNational

Khatron Ke Khiladi 15 : चहल से तलाक के बाद खतरों से खेलेंगी धनश्री वर्मा! शो के मेकर्स ने किया एप्रोच, जल्द हो सकता है ऐलान!

मुंबई। Khatron Ke Khiladi 15 : धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद, वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताज़ा खबर के मुताबिक, वह रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने का विचार कर सकती हैं। शो के मेकर्स ने उन्हें इस शो के लिए संपर्क किया है और अगर सब कुछ सही रहा, तो वह शो में प्रतियोगी के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इस बारे में धनश्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More : Khatron Ke Khiladi 15 Update : ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में मचने वाला है धमाल! मल्लिका शेरावत और सिद्धार्थ माल्या के नाम आए सामने…

Khatron Ke Khiladi 15 : पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं धनश्री
धनश्री वर्मा पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। 2023 में उन्होंने ‘झलक दिखला जा 11’ में अपनी डांस स्किल्स से दर्शकों का दिल जीता था। उस दौरान उनके पूर्व पति युजवेंद्र चहल भी शो में पहुंचे थे और उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया था। हालांकि, अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं, और उनका तलाक हो चुका है।

Khatron Ke Khiladi 15 : धनश्री और चहल का तलाक
धनश्री व चहल की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन 18 महीने बाद, यानी 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक हो गया। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि की थी कि कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी है। अब वे दोनों कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं रहे हैं।

Read More : BREAKING NEWS : CBI की बड़ी सफलता! UAE से दो वांटेड अपराधी भारत लाए गए, POSCO और धोखाधड़ी के मामलों में थे फरार

तलाक के बाद एक और खबर आई है कि युजवेंद्र चहल ने धनश्री को स्थायी गुजारा भत्ता के तौर पर 4 करोड़ 75 लाख रुपये देने की सहमति दी थी। इनमें से 2 करोड़ 37 लाख रुपये धनश्री को मिल चुके हैं, लेकिन बाकी राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसकी वजह से फैमिली कोर्ट ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए मामले पर गौर करना शुरू किया है।

Khatron Ke Khiladi 15 : तलाक के बाद, धनश्री अब अपने करियर और व्यक्तिगत जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उसी दिन जब उनका तलाक हुआ, उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘देखा जी देखा मैंने’ रिलीज हुआ, जिसमें बेवफाई की कहानी दिखाई गई है। वहीं, युजवेंद्र चहल भी अपनी नई शुरुआत करते दिख रहे हैं और उन्हें हाल ही में अपनी दोस्त आरजे महवाश के साथ क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आनंद लेते हुए देखा गया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button