Khargon News : झिरनिया तहसील में भ्रष्टाचार, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं में हो रहा धोखाधड़ी का खेल
Khargon News : झिरनिया तहसील में भ्रष्टाचार, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं में हो रहा धोखाधड़ी का खेल

Khargon News : जीतेन्द्र/ खरगोन-झिरनिया तहसील के अंतर्गत आने वाली आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं में भ्रष्टाचार की एक और घटना सामने आई है। ग्राम आभापुरी के आदिवासी किसान राजाराम हर्निया फालिया ने संस्था के अधिकारी लिमड़ा बाबूजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने कहा कि उन्होंने ₹1350/- की डी.ए.पी. के बदले ₹1600/- की राशि ली, जो कि संस्था के नियमों के खिलाफ था, क्योंकि नगद राशि वितरण पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद अधिकारी ने अधिक मूल्य पर नगद राशि वितरित की।
Khargon News : जहां एक ओर सरकार आदिवासी किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. वहीं दूसरी ओर उच्च अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधिकारी बिना किसी डर के भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अनेकों संस्थाएं भ्रष्टाचार की चपेट में हैं, और यह सब उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद या उनकी हठधर्मिता का परिणाम है, जो इन संस्थाओं को भ्रष्टाचार की ओर ले जा रहे हैं।
READ MORE: Vitamin D Deficiency : बॉडी में विटामिन D की कमी के 5 प्रमुख लक्षण, जानिए कैसे करें भरपाई