कांठल महोत्सव 2025: दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक रैली का हुआ आयोजन
कांठल महोत्सव 2025: दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक रैली का हुआ आयोजन

दिलीप सेन, प्रतापगढ़ (राज): प्रतापगढ़ में आयोजित हो रहे कांठल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन शनिवार को भव्य सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने किला परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित करना था। दीपेश्व तालाब पर गंगा आरती और दीपोत्सव के साथ महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
Read More : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में जानें की बना रहे योजना! तो सस्ते बजट में ऐसे कर सकते यात्रा, कहां रहेगी ठहरने की व्यवस्ता? जानें…
रैली में जिले की सांस्कृतिक विविधता को गैर नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे प्रतिभागियों ने जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। इस आयोजन ने जिलेवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान किया।रैली का मार्ग किला परिसर से शुरू होकर कृषि मंडी प्रांगण तक तय किया गया। रास्ते भर बड़ी संख्या में जिलेवासी रैली को देखने और उसमें भाग लेने पहुंचे।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।