Kanker breaking: वन रक्षक भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत, दौड़ के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो
Kanker breaking: वन रक्षक भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत, दौड़ के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

Kanker breaking: कांकेर: कांकेर जिले में चल रही वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक दुखद घटना सामने आई है। भर्ती के दौरान 200 मीटर दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक अभ्यर्थी की पहचान महेंद्र कुमार कुरेटी के रूप में हुई है, जो चारामा के कोचवाहीं गांव का निवासी था।
Kanker breaking: महेंद्र कुमार कुरेटी भर्ती के दौरान शारीरिक परीक्षण के लिए 200 मीटर दौड़ में भाग ले रहे थे, तभी दौड़ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य अभ्यर्थियों और अधिकारियों में शोक का माहौल है।
READ MORE: Dhamtari News: धर्मांतरण के लिए युवक पर दबाव, आत्महत्या के बाद चार लोग गिरफ्तार, जानें मामला
Kanker breaking: यह भर्ती अभियान 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें करीब 25 हजार अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य के इंतजामों पर फिर से ध्यान देने की बात कही है, ताकि आगे ऐसी कोई अनहोनी न हो।
READ MORE: Surajpur News:मौसम की बेरुखी, इस जिले में हुई बारिश, खरीदी केंद्रों पर खुले में धान, देखें वीडियो