National

Kalki Puran Predictions : कलियुग में भगवान कल्कि का जन्म होने पर क्या-क्या होगा? जानें कल्कि पुराण की 5 भविष्यवाणियां…

Kalki Puran Predictions : What will happen when Lord Kalki is born in Kaliyug? Know the 5 predictions of Kalki Puran...

नई दिल्ली | Kalki Puran Predictions : जब-जब धरती पर अधर्म और पाप अपनी सीमा लांघता है, तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर उसका विनाश करते हैं। यह बात श्रीमद्भागवत गीता, विष्णु पुराण और अन्य ग्रंथों में विस्तार से कही गई है। इसी क्रम में कल्कि पुराण में भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की गई हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कल्कि पुराण की 5 भविष्यवाणियां-

कलियुग के चरम पर होगा कल्कि अवतार का प्रकट होना

Kalki Puran Predictions कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलियुग अपने चरम पर होगा और पाप-अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच जाएंगे, तब भगवान विष्णु कल्कि रूप में जन्म लेंगे। उस समय धरती पर चारों ओर अराजकता फैली होगी। लोग एक-दूसरे से दया, करुणा और सद्भावना खो बैठेंगे। शक्तिशाली लोग कमज़ोरों को दबाने में लगे होंगे, और सच्चे व धर्मप्रिय लोगों को जीवन बोझ लगने लगेगा।

छह चिरंजीवी होंगे भगवान कल्कि के सहायक

Kalki Puran Predictions भगवान कल्कि के जन्म के साथ ही 6 अमर पुरुष, जिन्हें चिरंजीवी कहा गया है, उनकी रक्षा और पाप के विनाश में सहयोग करने के लिए धरती पर प्रकट होंगे। ये चिरंजीवी हैं- अश्वत्थामा, महर्षि वेदव्यास, हनुमान जी, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम जी।

READ MORE : Garuda Purana : क्या आप भी करते हैं पाप कर्म तो सावधान! नहीं बच सकते नरक जाने से…

जन्म के समय होंगी भीषण प्राकृतिक आपदाएं

Kalki Puran Predictions कल्कि पुराण बताता है कि जब भगवान कल्कि का जन्म होगा, उस समय धरती पर मूसलाधार बारिश होगी। एक ही रात में इतनी वर्षा होगी कि बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे। तेज आंधियों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। लेकिन जिस स्थान संभल में उनका जन्म होगा, वहां अंधकार में भी दिव्य प्रकाश फैला होगा।

देवताओं का आगमन

Kalki Puran Predictions भगवान विष्णु के हर अवतार के समय देवी-देवता दर्शन के लिए पृथ्वी पर आते हैं। जैसे त्रेतायुग में श्रीराम और द्वापर में श्रीकृष्ण के समय हुआ था, उसी तरह कलियुग में भी कल्कि अवतार के समय देवी-देवता पृथ्वी पर प्रकट होंगे।

समुद्र में डूबी प्राचीन नगरी दिखेंगी फिर से

Kalki Puran Predictions कल्कि अवतार के समय प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप आदि के कारण समुद्र में समा चुके प्राचीन नगर दोबारा दिखाई देने लगेंगे। उदाहरण के तौर पर, भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी, जो समुद्र में विलीन हो चुकी है, फिर से प्रकट हो जाएगी।

READ MORE :  Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें, तो जरूर खरीदें ये 5 चीजें…घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button