ChhattisgarhPolitical

JP Nadda CG Visit : कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जाने मिनट टू मिनट शेड्यूल…

 

रायपुर। JP Nadda CG Visit : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल यानी शुक्रवार को राजधानी रायपुर दौरे पर आएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित आमसभा को वे संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे रायपुर। 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे।

Read More : Surajpur Crime:  पत्नी और रिश्तेदारों पर एसिड अटैक का आरोप, युवक गंभीर हालत में भर्ती     JP Nadda CG Visit

JP Nadda CG Visit : इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। वही इनके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button