National

Vastu Tips : अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय…तुरंत दिखेगा असर

Vastu Tips : If your child is not interested in studies, then adopt these Vastu remedies...the effect will be seen immediately

नई दिल्ली | Vastu Tips : कुछ छात्र मेहनत से पढ़ाई करते हैं, लेकिन फिर भी उनके परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आते। वहीं, कई छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगता और एकाग्रता की कमी महसूस होती है, जिसका असर उनके परीक्षा परिणाम पर पड़ता है। अच्छे परिणाम पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ सही वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा भी जरूरी होती है।

Vastu Tips वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर छात्र अपनी स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय-

1. स्टडी रूम की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई के लिए उत्तर और पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इससे छात्र की स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करने से आलस्य और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

READ MORE : Vastu Tips : घर की मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी के होते है संकेत…

2. स्टडी रूम में सही रंग का प्रयोग करें

Vastu Tips पढ़ाई के कमरे का रंग हल्का हरा, हल्का पीला, क्रीम या सफेद होना चाहिए। यह रंग मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं, जिससे बच्चा पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान दे पाता है।

3. मेज पर रखें देवी-देवताओं की मूर्तियां

बच्चों की पढ़ाई की मेज पर माता सरस्वती, भगवान गणेश और पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चा आत्मविश्वास से भरा महसूस करता है।

4. रामचरितमानस का चौपाई जाप करें

Vastu Tips हर रोज विद्यार्थी रामचरितमानस की चौपाई “गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई, अल्प काल विद्या सब आई” का जाप करें। यह उपाय उनकी एकाग्रता और ज्ञान में वृद्धि करेगा।

READ MORE : Vastu Tips For Wallet : पर्स में रखते है ये 4 चीजें, तो हो जाए सावधान, रूठ जाती है मां लक्ष्मी!

इन वास्तु उपायों को अपनाकर छात्र अपनी पढ़ाई में सफलता पा सकते हैं और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। Vastu Tips

डिस्क्लेमर : यह दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

READ MORE : Vastu Tips : बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु पर पड़ता है बुरा असर, बढ़ जाती है आर्थिक तंगी…

 

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button