Kusmi News : कुसमी में एसडीएम करुण डहरिया ने भतीजे युगान डहरिया का जन्मदिन विद्यालय में बालिकाओं के साथ मिलकर मनाया, बच्चों को दिया पूर्ण कालिक न्यौता भोजन
Kusmi News : कुसमी में एसडीएम करुण डहरिया ने भतीजे युगान डहरिया का जन्मदिन विद्यालय में बालिकाओं के साथ मिलकर मनाया, बच्चों को दिया पूर्ण कालिक न्यौता भोजन

Kusmi News : राकेश भारती कुसमी /बलरामपुर। कुसमी एसडीएम करुण डहरिया द्वारा अपने भतीजे युगान डहरिया जिनका जन्मदिन 01 जनवरी 2025 को मनाते हुए आज 02 जनवरी 2025 को यादगार के रूप में अपने भतीजे युगान डहरिया के जन्मदिन के अवसर पर कुसमी के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमी में अध्यनरत बालिकाओं के बीच उनकी धर्मपत्नी चंचल डहरिया , कुसमी तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता ,सामरी तहसीलदार शशिकांत दुबे उनकी धर्मपत्नी रीता दुबे , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय उनकी धर्मपत्नी आरती पांडे सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारीयो के बीच उपस्थित होकर यूगान डहरिया के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन को बड़े ही खुशी एवम हर्षोल्लास के साथ शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमी के प्रांगण अध्यनरत बालिकाओं के बीच में उपस्थित होकर जन्मदिन को मनाया गया ।
Kusmi News : आज के इस न्यौता भोजन कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बालिकाओं द्वारा उपस्थित सभी मेहमान को गुलदस्ता भेंट करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए, एक दूसरे का परिचय करते हुए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ केक काटकर युगान डहरिया के जन्मदिन दिन को यादगार के रूप में सभी उपस्थित विद्यालय के बालिकाओं के साथ एक साथ बैठकर भोजन करते हुए युगान डहरिया के लिए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र होने की कमाना की गई ।
Kusmi News : आज के इस पूर्ण कालिक न्यौता भोजन कार्यक्रम के तहत कुसमी एस डी एम करुण डहरिया उनकी धर्मपत्नी चंचल डहरिया, कुसमी तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता , , जनपद सीईओ कुसमी अभिषेक पांडेय उनकी धर्मपत्नी आरती पांडेय ,सामरी तहसीलदार शशिकांत दुबे उनकी धर्मपत्नी रीता दुबे ,सहित प्राचार्य मानिक चंद गुप्ता , एबीईओ नंदू गुप्ता , कुसमी बी आर सी, मंडल संयोजक प्रदीप गुप्ता, प्रधान पाठक जे आर भगत ,संकुल समन्वयक , शशांक दूबे ,हरिकेश भारती , दीपक सिन्हा , सुनील गुप्ता, सकिल अंसारी ,सहित काफी संख्या में विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिका ,एवम बालिकाएं उपस्थित होकर केक काटकर इस पूर्ण कालिक न्यौता कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।