Bigg Boss 18 : टिकट टू फिनाले के लिए चुने गए 2 दावेदार, दर्शकों को हुआ हैरानी
Bigg Boss 18 : टिकट टू फिनाले के लिए चुने गए 2 दावेदार, दर्शकों को हुआ हैरानी

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है। हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में टिकट टू फिनाले के लिए एक टास्क हुआ, जिसमें से दो कंटेस्टेंट इस दावेदारी के लिए चुने गए हैं। इन दोनों के बीच अब एक और टास्क होगा, जिसका विजेता सीधे फिनाले में जगह बना सकेगा।
Bigg Boss 18 : *क्या था टिकट टू फिनाले टास्क?
Bigg Boss 18 : टिकट टू फिनाले की दावेदारी के लिए हुए इस टास्क में रजत दलाल अंडे वाले बने थे, जबकि चाहत पांडे और ऋुतिका टास्क के संचालक थीं। इस हफ्ते चाहत, रजत और श्रुतिका नॉमिनेटेड थे, इसलिए वे इस टास्क में भाग नहीं ले सकते थे। टास्क यह था कि घरवालों को रजत से अंडे लेकर उसमें अपना नाम लिखना था। जिनके पास सबसे ज्यादा अंडे होंगे, वे टिकट टू फिनाले के दावेदार बनेंगे। टास्क में 5 राउंड हुए, और अंत में दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया।
Bigg Boss 18 : टिकट टू फिनाले: घायल परिंदा टास्क
Bigg Boss 18 : करण ने रजत से जो अंडे लिए, उन पर चुम का नाम लिखा। अंत में विवियन डीसेना और करण के पास 7-7 अंडे हो गए, जबकि अविनाश के पास केवल 3 अंडे थे, और वे इस दावेदारी से बाहर हो गए।
Bigg Boss 18 : किसे मिली टिकट टू फिनाले की दावेदारी?
Bigg Boss 18 : संचालक श्रुतिका और चाहत पांडे ने विवियन डीसेना और चुम दरांग को टिकट टू फिनाले के दावेदार घोषित किया। अब इन दोनों के बीच एक टास्क होगा, जिसमें जो जीतेगा, वह सीधे फिनाले में जाएगा।
Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 में कौन-कौन बचा है?
Bigg Boss 18 : शो में अभी करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, विवियन डीसेना, चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर बचें हैं। इनमें से रजत, श्रुतिका और चाहत इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं, और इनमें से कोई एक घर से बाहर हो सकता है। करण, चुम, विवियन, ईशा और अविनाश फिलहाल सुरक्षित हैं। अगले कुछ दिनों में इन कंटेस्टेंट्स में से तीन बाहर होंगे, और फिर शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का चुनाव होगा।
READ MORE : Surajpur : पुलिसकर्मी के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, वीडियो वायरल, 5 पर मामला दर्ज