IPS GP Singh: IPS जीपी सिंह की बहाली का रास्ता हुआ साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या था पूरा मामला
IPS GP Singh: IPS जीपी सिंह की बहाली का रास्ता हुआ साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या था पूरा मामला

IPS GP Singh:रायपुर। IPS अधिकारी जीपी सिंह की बहाली का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (CAT) के आदेश को चुनौती दी गई थी। अब केंद्र सरकार के लिए जीपी सिंह को बहाल करना अनिवार्य हो गया है।**
IPS GP Singh: जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के आरोप लगाए गए थे। जुलाई 2021 में ACB ने उनके सरकारी बंगले और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति और कई संवेदनशील दस्तावेज मिले थे। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया और राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया। 2023 में केंद्र सरकार ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया, जबकि उनकी सेवा में 8 साल बाकी थे। लेकिन जीपी सिंह ने इस फैसले को CAT में चुनौती दी, और अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी, लेकिन दोनों ही अदालतों ने जीपी सिंह के पक्ष में निर्णय लिया। अब उनके खिलाफ कोई लंबित मामला नहीं है, और उनकी बहाली का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।
IPS GP Singh: अब जीपी सिंह की चार साल की सेवा बाकी है, और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें पुनः बहाल करना केंद्र सरकार की मजबूरी बन गई है। उनके वकील हिमांशु पांडे ने इस फैसले को न्याय की जीत बताया और कहा कि अब जीपी सिंह के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं बची है।