IPL 2025 : भव्य होगा आईपीएल का 18 वां सीजन, 25 से अधिक फीड्स और 12 भाषाओं में होगी स्ट्रीमिंग, ये दिग्गज कमेंट्रेटर दर्शकों को खूब करेंगे एंटरटेन

मुंबई। IPL 2025 : जियोस्टार ने टाटा आईपीएल 2025 को एक भव्य रूप में प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेट महाकुंभ के 18वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले, जियोस्टार ने एक बड़ी घोषणा की है। जिसके अनुसार सभी मैच 25 से अधिक फीड्स और 12 भाषाओं में टेलीविजन व डिजिटल स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इस सीजन में 170 से अधिक विशेषज्ञों की टीम दर्शकों को आईपीएल की हर बारीकी से रूबरू कराएगी, जिसमें आईपीएल चैंपियंस, वर्ल्ड कप विजेता और दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं।
IPL 2025 : टीवी पर इंग्लिश के अलावा, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में कवरेज उपलब्ध होगी। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 12 भाषाओं (इंग्लिश, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और पंजाबी) में लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
Read More : KKR vs RCB IPL 2025 : आज कोलकाता और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा सीजन का पहला मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल, 5-5 ओवर का हो सकता है मैच
इसके अलावा, जियोहॉटस्टार पर मल्टी-कैम फीड्स, ‘हैंगआउट फीड’, और खासतौर पर बच्चों और परिवारों के लिए ‘मोटू पतलू प्रेजेंट सुपर फनडे’ नामक नया फीचर भी पेश किया जाएगा।
IPL 2025 : जियोस्टार – स्पोर्ट्स प्रवक्ता ने कहा कि, “हमने टाटा आईपीएल 2025 के लिए जो कुछ भी तैयार किया है, वह किसी भव्य आयोजन से कम नहीं है। यह 18वां सीजन है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक अवसर है, और इसे खास बनाने के लिए हमने कई नई तकनीकों, बेहतरीन विशेषज्ञों और एक शानदार प्रस्तुति को शामिल किया है। हमारा प्रयास इस लीग की ऊर्जा और रोमांच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रहेगा।”
Read More : IPL 2025 : इस टीम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, स्टार बल्लेबाज दो मैचों में रहेंगे बाहर, जानिए वजह…
IPL 2025 : कई दिग्गज खिलाड़ी पहली बार कमेंट्री करते नजर आएंगे
इस बार टाटा आईपीएल की कमेंट्री टीम में कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के पूर्व खिलाड़ी केन विलियमसन पहली बार आईपीएल में बतौर कमेंटेटर नजर आएंगे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के आईपीएल चैंपियन शेन वॉटसन, मुंबई इंडियंस के पूर्व हेड कोच मार्क बाउचर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आइकन एबी डिविलियर्स भी कमेंट्री करते दिखेंगे।
IPL 2025 : इसके अलावा, पूर्व आईपीएल कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू, रोबिन उथप्पा, मुरली विजय और केदार जाधव भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। तमिल कमेंट्री पैनल में पहली बार पिता-पुत्र की जोड़ी के श्रीकांत और अनिरुद्ध श्रीकांत एक साथ नजर आएंगे।
IPL 2025 : दर्शकों के लिए नई तकनीक और खास अनुभव
आईपीएल 2025 में जियोस्टार एक अनूठा ‘सेकंड स्क्रीन एंगेजमेंट’ फीचर पेश कर रहा है। यदि दर्शक लाइव मैच देखते समय कोई खास क्षण मिस कर देते हैं, तो वे टीवी स्क्रीन पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर तुरंत अपने मोबाइल पर वह खास पल देख सकते हैं।
Read More : IPL 2025 : 43 की उम्र में भी दबरदस्त फिट है महेंद्र सिंह धोनी, नेट्स में जमकर लगाए छक्के, एक्सपर्ट्स ने बताया फिटनेस का राज
इस बार मैक्स व्यू, लाइव ऑडियो डेस्क्रिप्टिव और भारतीय साइन लैंग्वेज फीड भी डिजिटल पर पहली बार पेश किया जाएगा, जिससे हर दर्शक अपने तरीके से आईपीएल का आनंद ले सके। जियोहॉटस्टार पर दर्शकों को मल्टी-कैम एंगल्स जैसे हीरो कैम, स्टंप कैम, बैटर कैम और बर्ड्स आई व्यू कैम का भी विकल्प मिलेगा।
बच्चों के लिए ‘मोटू पतलू प्रेजेंट सुपर फनडे’ खास आकर्षण होगा, जिसमें मशहूर कार्टून किरदार मोटू और पतलू मजेदार अंदाज में कमेंट्री करेंगे। इसके अलावा, ‘हैंगआउट फीड’ भी पेश की जाएगी, जिसमें नए जमाने के कंटेंट क्रिएटर्स और स्टैंड-अप कॉमेडियंस जैसे अंगद सिंह, कुनाल सलूजा, साहिबा बाली, इंदर साहनी, शुभम शांडिल्य और आदित्य कुलश्रेष्ठ आईपीएल को मजाकिया अंदाज में पेश करेंगे।
Read More : IPL 2025 : रंगारंग होगा आईपीएल का ओपनिंग सेरेमनी, किंग खान, सलमान और कटरीना समेत ये सितारे आएंगे नजर…
आईपीएल सितारों पर खास कंटेंट
पूरे सीजन के दौरान, जियोस्टार क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल आइकन्स और कप्तानों जैसे एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस पर विशेष कंटेंट तैयार करेगा।
भाषा वार कमेंट्री पैनल
भाषा | विशेषज्ञ कमेंटेटर |
---|
वर्ल्ड फीड | रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, अंजुम चोपड़ा, वरुण एरॉन, डैनी मॉरिसन, शेन वॉटसन, मैथ्यू हेडन, माइकल क्लार्क, इयान बिशप |
हिंदी | वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, आकाश चोपड़ा, जतीन सप्रू |
मराठी | केदार जाधव, आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, किरण मोरे, प्रवीण तांबे |
गुजराती | मनीष जूनजा, राकेश पटेल, शेल्डन जैक्सन, अतुल बेदादे |
भोजपुरी | रवि किशन, मनोज तिवारी, सुमित कुमार मिश्रा |
बंगाली | झूलन गोस्वामी, श्रीवत्स गोस्वामी, शिलादित्य रॉय |
हरियाणवी | मनविंदर बिसला, सुमित नरवाल |
तमिल | मुरली विजय, लक्ष्मीपति बालाजी, अनिरुद्ध श्रीकांत |
तेलुगु | अंबाती रायडू, हनुमा विहारी, मिताली राज |
पंजाबी | मंदीप सिंह, चेतन शर्मा, राहुल शर्मा |