IPL 2025 Schedule : IPL 2025 का शेड्यूल जारी, 22 मार्च को कोलकाता में भिड़ेगी यह दो टीम…13 शहरों में खेले जाएंगे कुल 74 मुकाबले
IPL 2025 Schedule : IPL 2025 का शेड्यूल जारी, 22 मार्च को कोलकाता में भिड़ेगी यह दो टीम...13 शहरों में खेले जाएंगे कुल 74 मुकाबले

नई दिल्ली | IPL 2025 Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं, इस सीजन का फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। IPL 2025 Schedule
आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें नॉकआउट यानी प्लेऑफ मुकाबले भी शामिल होंगे। ये मैच 13 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, नई चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला शामिल हैं। लीग स्टेज के मुकाबले 22 मार्च से लेकर 18 मई तक खेले जाएंगे। IPL 2025 Schedule
READ MORE: BREAKING NEWS : इंतजार लगभग ख़त्म! कल दिल्ली को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, CM की रेस में हैं ये नाम…
आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 23 मार्च को होगा, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो बार मुकाबला होगा। इसी दिन, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर मैच होंगे, यानी एक ही दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। IPL 2025 Schedule