IPL 2025 : साई सुदर्शन की बेहतरीन पारी, गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा
IPL 2025 : साई सुदर्शन की बेहतरीन पारी, गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा

IPL 2025 : अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-9 में आज गुजरात टाइटन्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 197 रनों का टारगेट रखा है। गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए, जिसमें साई सुदर्शन ने 63 रनों की शानदार पारी खेली।
IPL 2025 :इस सीजन में दोनों टीमों की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 11 रनों से हारकर गंवा दिया था, वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
IPL 2025 :गुजरात टाइटन्स की शुरुआत शानदार रही, जहां कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मुंबई के गेंदबाजों की अच्छी धुनाई की। पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में ही गुजरात ने 66 रन बना दिए। मुंबई को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जब उन्होंने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया। शुभमन ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। गिल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर क्रीज पर आए और उन्होंने सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़ने में सफलता पाई।