EntertainmentInternationalNationalSports

KKR vs MI : मुंबई और कोलकाता के बीच आज होगी जबरदस्त भिड़ंत, हार्दिक की सेना को पहली जीत की तलाश, बुमराह की होगी वापसी?

 

नई दिल्ली। IPL 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अब तक इस सीजन में लगातार दो मैच हार चुकी है, वहीं केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार वापसी की है। इस रोमांचक भिड़ंत में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। जसप्रीत बुमराह की जल्द ही वापसी होने वाली हैं। दरअसल उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया हैं। इससे स्पष्ट है कि कुछ मैचों के बाद बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

Read More : IPL 2025 : गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया, सूर्या-हार्दिक नहीं पलट सके मैच…

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में मुंबई और केकेआर की टीमें अब तक 34 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है।

– कुल मुकाबले: 34
– मुंबई इंडियंस की जीत: 23
– कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत: 11

IPL 2025 : वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में भी मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा है। यहां दोनों टीमों के बीच 11 बार मुकाबला हुआ, जिसमें मुंबई ने 9 बार बाजी मारी, जबकि केकेआर सिर्फ 2 बार जीत सकी है।

पिछला मुकाबला: केकेआर ने मारी थी बाजी

आईपीएल 2024 में आखिरी बार मुंबई और केकेआर की भिड़ंत 11 मई को हुई थी। उस मुकाबले में बारिश के कारण 16-16 ओवर का मैच खेला गया था। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 16 ओवर में 139/8 रन ही बना सकी थी। इस जीत के साथ केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी, जबकि मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।

Read More : CSK vs RR : चेन्नई को फिर मिली हार, माही फिनिश नहीं कर सके मैच! राजस्थान ने 6 रनों से दर्ज की जीत…

 

IPL 2025 : संभावित प्लेइंग इलेवन

 IPL 2025मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज

IPL 2025 : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button