Sports

IPL 2025 : गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुकाबला, टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

IPL 2025 : गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुकाबला, टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

IPL 2025: अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-9 में आज गुजरात टाइटन्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिससे गुजरात टाइटन्स पहले बल्लेबाजी करेंगे।

IPL 2025:इस सीजन में दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 11 रनों से गंवा दिया था, वहीं पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के ताजे अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए।

IPL 2025:प्लेइंग-11 में बदलाव

IPL 2025:मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है, जो पहले मैच से बैन के कारण बाहर थे। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर रयान रिकेल्टन, मुजीब उर रहमान, मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है, जिनमें जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान और कगिसो रबाडा का नाम शामिल है।

 

IPL 2025:गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11

 

IPL 2025:शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

IPL 2025:मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

 

IPL 2025:रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।

 

IPL 2025: अब तक गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स ने 3 और मुंबई इंडियंस ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से जीत मिली थी।

 

IPL 2025:गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड

 

IPL 2025: जोस बटलर, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

 

IPL 2025:मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

 

IPL 2025: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विघ्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

 

READ MORE :IPL 2025 : गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज मुकाबला, टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button