IPL 2025 : IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटेफर! मुंबई इंडियंस के जीतते ही बदल गए सारे समीकरण, ये 3 बड़ी टीमें लगभग बाहर
IPL 2025 : Big upset in IPL 2025 points table! All equations changed as soon as Mumbai Indians won, these 3 big teams are almost out

नई दिल्ली | IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें संस्करण में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन पहली बार टॉप 4 में जगह बनाई है। दूसरी ओर, इस हार के साथ हैदराबाद की स्थिति और भी खराब हो गई है।
IPL 2025 मुंबई की यह 9 मैचों में 5वीं जीत है। टीम का नेट रन रेट (+0.673) पहले से ही बेहतर था, जो अब और मज़बूत हो गया है। MI, RCB, PBKS और LSG – इन चारों टीमों के 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में मुंबई सबसे ऊपर है।
आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी हैं ये 3 टीमें?
अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स सबसे नीचे हैं। तीनों टीमों ने 8-8 मैच खेले हैं और 6-6 मुकाबले हार चुके हैं। नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान 8वें, हैदराबाद 9वें और चेन्नई 10वें स्थान पर है।
IPL 2025 इन टीमों को अब 6-6 मैच और खेलने हैं। अगर इनमें से कोई भी टीम एक और मैच हारती है, तो प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है।
READ MORE : SRH vs MI IPL 2025 : फिक्स है SRH vs MI मैच? Ishan Kishan की इस हरकत के बाद उठ रहे सवाल…सोशल मीडिया में आया भूकंप…
GT टॉप पर, मिड-टेबल की चार टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर
अंक तालिका में गुजरात टाइटंस शीर्ष पर है। उसने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +1.104 है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है।
IPL 2025 मुंबई तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे स्थान पर है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी 5-5 जीत के साथ 5वें और 6ठे स्थान पर हैं। इन चारों टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की कड़ी टक्कर जारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 जीत के साथ 7वें स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.212 लखनऊ और पंजाब से बेहतर है।
ऑरेंज कैप की दौड़ में सूर्यकुमार यादव
IPL 2025 सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40 रनों की पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 373 रन बनाए हैं और अब तीसरे स्थान पर हैं।
READ MORE : Mumbai News : इस हफ्ते होगा मस्ती और डर का अनोखा संगम!, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में क्या चल रहा …
टॉप 5 बल्लेबाज (रनों के आधार पर)
1. साई सुदर्शन (GT) – 417 रन
2. निकोलस पूरन (LSG) – 377 रन
3. सूर्यकुमार यादव (MI) – 373 रन
4. जोस बटलर (GT) – 356 रन
5. मिशेल मार्श (LSG) – 344 रन
पर्पल कैप की रेस में प्रसिद्ध कृष्णा सबसे आगे
IPL 2025 गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है।
टॉप 5 गेंदबाज (विकेट के आधार पर)
1. प्रसिद्ध कृष्णा (GT) – 16 विकेट
2. कुलदीप यादव (DC) – 12 विकेट
3. जोश हेजलवुड (RCB) – 12 विकेट
4. नूर अहमद (CSK) – 12 विकेट
5. मोहम्मद सिराज (GT) – 12 विकेट
READ MORE : Pahalgam Terror Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव! भारत ने लिया एक्शन तो अलर्ट हो गया पाकिस्तान, अरब सागर में मिसाइलें दागने लगे जंगी जहाज…
आज का मुकाबला
IPL 2025 आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।