Aaj ka Rashifal 29 March 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी…पढ़ें राशिफल
Today's horoscope 29 March 2025 : Today these zodiac signs will get good news, and their problems may increase... read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 29 March 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार, शनिवार (29 मार्च 2025) को मेष राशि वालों का दिन सुखद समाचारों के साथ शुरू होगा। कर्क राशि वालों को बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। कुंभ राशि वालों को सावधानी और समझदारी से काम करने की जरूरत है। पांच राशियों का दिन खुशी और उत्साह से भरा रहेगा, जबकि कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है। चंद्र राशि (नाम के पहले अक्षर) के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज का दैनिक राशिफल-
मेष राशि
आज आपको पुराने किए गए कार्यों पर सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन की शुरुआत आपकी सुखद समाचार के साथ होगी। प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। विवाद से बचें।
READ MORE : KKR vs LSG : IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव! KKR-LSG मैच की बदली तारीख, जानिए BCCI को अचानक क्यों लेना पड़ा यह फैसला…
वृषभ राशि
आज आपका दिन काफी मनोरंजन भरा बीत सकता है। व्यवसायी वर्गों के लिए भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का साथ दें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की वजह से आपको तनाव हो सकता है। लेकिन आपको निराश होने के बजाय सफलता पर ध्यान देना है। पसंदीदा गतिविधियों का आनंद लेने के लिए समय निकालें। दिन यादगार बन जाएगा।
कर्क राशि
पुरानी बीमारी से राहत मिलने की वजह से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। बड़े निवेश करने से बचें। रोमांटिक भरा दिन प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर आपका मन थोड़ा सा बिचलित हो सकता है। सावधानी के साथ निर्णय लेने का दिन है।
READ MORE : BREAKING NEWS : BIS ने Amazon और Flipkart के वेयरहाउस पर मारा छापा, नकली ISI मार्क वाले हजारों उत्पाद जब्त
सिंह राशि
आज अपने आप को खुद से अलग दिखाने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। अप्रत्याशित मुनाफे के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।
कन्या राशि
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 बड़े प्रभावी लोगों के साथ आज आपकी बैठक हो सकती है। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत की संभावना है। व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। कार्यस्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
तुला राशि
निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लेकिन लापरवाही की वजह से छोटे-मोटे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। शादी को लेकर आपकी आज चर्चा हो सकती है। अगर वैवाहिक हैं तो प्रेमी के साथ यादगार दिन बन सकता है।
READ MORE : CG Crime : देशभर में नशीली टेबलेट्स की अवैध सप्लाई का पर्दाफाश, बिहार के गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार…आरोपी YouTube के माध्यम से करता था प्रचार-प्रसार
वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहने की उम्मीद है। वित्तीय सौदों से बचें। प्रियजनों के साथ अपने कीमती समय का उपयोग करें। यात्रा सुखद रहेगी। यह यात्रा दोस्तों या परिवारजनों के साथ हो सकती है।
धनु राशि
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 आज आपको किसी का भय परेशान कर सकता है। दोस्त आपके आज आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। पैसा उधार देने से बचें। रिश्तों को लेकर पुरानी शिकायत सामने आ सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं।
मकर राशि
आज दोस्तों के साथ दिन का आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा और शैक्षिक अनुभव आपके काम आएंगे।
READ MORE : CG BREAKING : चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में मिला 53 लाख कैश, झारखंड से नागपुर ले जा रहा था ड्राइवर
कुंभ राशि
आज आपका ज्यादातर समय दूसरों के साथ बीत सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दिन आपके फेवर में रहेगा।
मीन राशि
Aaj ka Rashifal 29 March 2025 अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर पैसे खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।