EntertainmentNational

India’s Got Latent Controversy : पैरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स करने वाले रणवीर इलाहाबदिया संपर्क से बाहर, फोन बंद कर हुए लापता

India's Got Latent Controversy : पैरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स करने वाले रणवीर इलाहाबदिया संपर्क से बाहर, फोन बंद कर हुए लापता

नई दिल्ली | India’s Got Latent Controversy : रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रणवीर पुलिस के संपर्क से बाहर हो गए हैं। उनका फोन भी बंद है और वे घर से लापता हो गए हैं। जब मुंबई पुलिस गुरुवार की शाम को उनके घर पहुंची, तो घर पर ताला लगा हुआ था। India’s Got Latent Controversy

सूत्रों के मुताबिक, न तो रणवीर और न ही उनके वकील का पुलिस से संपर्क हो रहा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा था और वे रणवीर से पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज कराने का इंतजार कर रही थीं। हालांकि, अब रणवीर अपना फोन बंद कर लापता हो गए हैं। रणवीर को दो बार समन भेजा जा चुका है। वहीं, इंडिया गॉट लेटेंट शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर खार पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। India’s Got Latent Controversy

READ MORE: Mahakumbh 2025 : राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में लगाएंगे डुबकी, दिग्गज हस्तियों का शामिल होना जारी…

पैरेंट्स पर किए गए कमेंट्स को लेकर परेशानी में रणवीर

हाल ही में रणवीर यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बतौर जज शामिल हुए थे। यह एक डार्क कॉमेडी शो है, जिसमें उन्होंने पैरेंट्स पर कुछ विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। इसके कारण रणवीर अब गंभीर कानूनी परेशानियों में फंसे हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर रणवीर और समय रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। India’s Got Latent Controversy

READ MORE: Today Market : शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर हुए बंद

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?

रणवीर इलाहाबादिया एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं, जो हर महीने लाखों की कमाई करते हैं। उनका एक पॉडकास्ट चैनल भी है, जिस पर कई बड़े सेलेब्रिटी आए हैं। हालांकि, इस विवाद के बाद से कई सेलेब्रिटी रणवीर से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर अब यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से इंकार करते हुए कहा कि रणवीर की याचिका पर कुछ दिनों में सुनवाई होगी। India’s Got Latent Controversy

READ MORE: Gold Price Hike : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 86 हजार के पार पहुंचा गोल्ड, जानें ताजा रेट…

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button