ChhattisgarhHealth

CG NEWS : भ्रष्टाचार में संलिप्त चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग, प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता की अगुवाई में बस्तर संभाग स्तरीय घेराव की मांग

CG NEWS : भ्रष्टाचार में संलिप्त चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग, प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता की अगुवाई में बस्तर संभाग स्तरीय घेराव की मांग

CG NEWS : रायपुर/ नारायणपुर : स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों का काम मरीजों की सेवा करना है. जब स्वास्थ्य को छोड़ कर्मचारियों के उत्पीड़न पर जब कोई अधिकारी उतारू हो जाये तो उसकी शिकायत करने के अलावा पीड़ित कर्मचारी के पास कोई ऑप्शन नही बचता है। मामला है नारायणपुर जिले के पीएचसी बेनूर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी केशवचंद्र साहू का. जिन्होंने अपने ही सेक्टर में कार्यरत सेक्टर सुपरवाइजर रैतुराम कश्यप जी को मानसिक ,शारीरिक उत्पीड़न का कार्य किया है।

 

CG NEWS : इस कर्मचारी की सिर्फ इतनी गलती है कि इन्होंने केशवचंद्र साहू के पूर्व में किये गए भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया था. उसी बात से द्वेष ईर्ष्या रखते हुए कभी उनके मोबाइल को छीनकर उनकी निजी डेटा लेना कभी वेतन को रोकना जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ है। जिसकी सूचना उन्होंने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को लिखित में दी है|

CG NEWS : जिसके प्रतिक्रिया में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ के खिलाफ संभाग स्तरीय घेराव के लिए कलेक्टर नारायणपुर ,संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवम मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर घेराव की चेतावनी दी। संघ ने बिंदुवार कर्मचारियों के उत्पीड़न को रखते हुए बताया कि पूर्व में केशवचन्द्र साहू द्वारा महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुशीला बघेल को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था जो जांच में सही पाया गया.कर्मचारियों से यात्रा भत्ता बिल के नाम पर 40 प्रतिशत राशि मांगने का भी आरोप है |

CG NEWS : इस सम्बंध में टार्जन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बातचीत में बताया कि मामला संगीन है। केशवचन्द्र साहू के द्वारा कर्मचारियों पर लगातार शोषण का आरोप लगता रहा है.अनेकों भ्र्ष्टाचार में उनका नाम आता रहा है.आज संघ के जिला अध्यक्ष रैतुराम कश्यप जी शिकार हुए है. केशवचंद्र साहू से मित्रता निभाते हुए बीएमओ कश्यप कोई कार्यवाही नही कर रहे है। जिससे अंसतुष्ट होकर सम्भाग घेराव किया जा रहा है जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

 

READ MORE: Umran Malik Ruled Out : केकेआर को बड़ा झटका! उमरान मलिक पूरे आईपीएल 2025 से बाहर, सामने आई ये चौकाने वाली वजह…

CG NEWS : संघ के प्रांतीय सचिव प्रवीण ढिंढवंशी जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल जी ने सामूहिक बयान जारी कर कहा कि केशवचंद्र साहू जी के ऊपर निलंबन की कार्रवाई की जाए तथा भ्रस्टाचार में लिप्त चिकित्सक का विभागीय क़ानूनी कार्यवाही करते हुए , सरकारी राशि की रिकवरी की जाये और उनकी जगह किसी योग्य चिकित्सक को प्रभार दिया जाए| उपरोक्त जानकारी संघ के आईटी सेल प्रभारी संतलाल साहू जी ने दी है|

 

READ MORE: Anushka Sen : 22 साल की अनुष्का सेन का ग्लैमरस अवतार, किलर पोज देख फैंस ने कही ये बात

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button