Sports

IND vs NZ Final Match : दुबई में लहराया तिरंगा! भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs NZ Final Match : Tricolor hoisted in Dubai! India became the winner of Champions Trophy 2025, defeated New Zealand by 4 wickets

नई दिल्ली | IND vs NZ Final Match : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 12 साल बाद टीम इंडिया ने दोबारा इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जिससे दुबई के मैदान पर तिरंगा शान से लहराया। यह भारत की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है, क्योंकि 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था। IND vs NZ Final Match

तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम

भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया और इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश बन गया।
– 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की
– 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता
– अब 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियन बना

भारत ने इस खिताबी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया, जिसने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

READ MORE : Yuzvendra Chahal : धनश्री से तलाक के बाद चहल की ‘नई गर्लफ्रेंड’? स्टेडियम में दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’, वीडियो वायरल

रोहित, श्रेयस और हार्दिक की शानदार पारियां

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53) ने न्यूजीलैंड के लिए अहम पारियां खेलीं। आखिरी 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने 79 रन जोड़ते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।

भारत ने 252 रनों के लक्ष्य का पीछा शानदार तरीके से किया। रोहित शर्मा (76) और शुभमन गिल (31) की 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। श्रेयस अय्यर (48) ने दबाव में महत्वपूर्ण पारी खेली। केएल राहुल (34) और हार्दिक पांड्या (18) ने अंतिम ओवरों में टीम को जीत तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा के चौके के साथ भारत ने मैच जीत लिया। IND vs NZ Final Match

READ MORE : BREAKING NEWS : लापरवाही और गबन के मामलों में अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 सस्पेंड, 25 तहसीलदारों–नायब तहसीलदारों को नोटिस…मचा हड़कंप

भारत ने 25 साल पुराना हिसाब चुकता किया

भारत की इस जीत ने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी पूरा कर दिया।
– साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
– तब सौरव गांगुली ने 117 रनों की पारी खेली थी, लेकिन क्रिस केर्न्स (102*) की पारी भारत पर भारी पड़ी थी। IND vs NZ Final Match

इस बार दुबई में कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

READ MORE : Crime News : नग्न हालत में मिली लाश का खुलासा! अवैध संबंध बना हत्या की वजह, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button