Chhattisgarh

IAS Posting : आर प्रसन्ना केंद्र के लिए होंगे रिलीव, ये होंगे छत्तीसगढ़ के नए उच्च शिक्षा सचिव…

 


रायपुर। IAS Posting :
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2006 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। वे वर्तमान सचिव आईएएस आर. प्रसन्ना का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी।

IAS Posting : भारतीदासन का व्यापक प्रशासनिक अनुभव

डॉ. एस. भारतीदासन का प्रशासनिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे पूर्व में स्कूल शिक्षा एवं कृषि विभाग के सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, वे जनसंपर्क आयुक्त और रायपुर व जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान रायपुर कलेक्टर के रूप में उनके कुशल नेतृत्व को व्यापक सराहना मिली थी।

Read More : IAS-IPS WEDDING NEWS : 1 रुपए के शगुन से रचाई शादी, IAS-IPS की जोड़ी ने दहेज प्रथा के खिलाफ पेश की मिसाल

IAS Posting : पिछली कांग्रेस सरकार में डॉ. भारतीदासन मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, वर्तमान सरकार में अब तक उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। आईएएस आर. प्रसन्ना की केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के बाद अब उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

IAS Posting : केंद्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे आर. प्रसन्ना

वहीं, आईएएस आर. प्रसन्ना को पहली बार केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति मिली है। उन्हें गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पांच वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। इसी के चलते वे राज्य सरकार की सेवा से मुक्त हो रहे हैं और जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button