Chhattisgarh

IAS officer: ये तो गजब हो गया… IAS अधिकारी की 3 पत्नियां..जानें क्या है पूरा मामला

IAS officer: ये तो गजब हो गया... IAS अधिकारी की 3 पत्नियां..जानें क्या है पूरा मामला

IAS officer: नई दिल्ली: नोएडा में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति पर हो रहे दावों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रिटायर्ड अधिकारी की मौत के बाद तीन महिलाओं ने उनकी पत्नी होने का दावा किया और संपत्ति पर अपना हक जताया है। इनमें से एक महिला के नाम संपत्ति की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी थी, लेकिन बाकी दो महिलाओं के दावे के बाद यह प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अब इस मामले की जांच चल रही है। रिटायर्ड IAS अधिकारी 2014 में सेवा से रिटायर हुए थे और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

 

IAS officer: क्या है मामला?

 

IAS officer: इस साल 11 जुलाई को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत हो गई थी। उनके निधन के कुछ ही दिन बाद एक महिला नोएडा अथॉरिटी के पास पहुंची और उसने अपने दस्तावेज़, जैसे डेथ सर्टिफिकेट और मैरिज सर्टिफिकेट, पेश किए। इसके बाद उसकी संपत्ति पर दावा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन यह सर्टिफिकेट रिटायर्ड अधिकारी की मौत से ठीक आठ दिन पहले का था, जो संदिग्ध हो गया।

 

 

Read More : Cyber Crime : सामाजिक सेवा के नाम पर अपराध, फायदे का सौदा बता कर 35 लाख से अधिक की ठगी

IAS officer: इसके बाद दो और महिलाएं सामने आईं। एक महिला ने दावा किया कि उसकी मां रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी थी, जबकि दूसरी महिला ने कहा कि उनकी शादी 27 साल पहले हुई थी। जब ये दो नए दावे सामने आए, तो नोएडा अथॉरिटी ने पहले महिला द्वारा किए गए दावे को भी निरस्त कर दिया। अब इस मामले में तीनों महिलाओं द्वारा पेश किए गए दस्तावेज़ों की जांच की जा रही है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button