CrimeChhattisgarh
Raipur News :लाखों रुपये की कीमत के हुक्का संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भंडारण और बिक्री करने वाले सगे भाई गिरफ्तार
Raipur News :लाखों रुपये की कीमत के हुक्का संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भंडारण और बिक्री करने वाले सगे भाई गिरफ्तार

Raipur News :रायपुर:थाना खम्हारडीह क्षेत्र के राजीव नगर स्थित एक मकान और गोलबाजार क्षेत्र के जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बगल में स्थित राज पान पैलेस दुकान में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की चोरी-छिपे बिक्री और भंडारण किया जा रहा था।
Raipur News :इस मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने टेस्ट पर्चेस के माध्यम से इस अवैध गतिविधि का खुलासा किया।
Raipur News :गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी के रूप में हुई, जो सगे भाई हैं। उनके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री जैसे हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू और अन्य हुक्का संबंधित सामग्रियां बरामद की गई हैं। इन सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
Raipur News :आरोपियों के खिलाफ पहले भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के भंडारण और बिक्री के मामलों में थाना खम्हारडीह और गोलबाजार में मामला दर्ज हो चुका है, और वे जेल भी जा चुके हैं।
Raipur News :आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) और 21(1) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिबंध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 और संशोधन अधिनियम 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Raipur News :एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा बिक्री कर रहा है।
Raipur News :जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया।
Raipur News :व्यक्ति द्वारा जैसे की पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया उसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा रखा होना पाया गया। मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
Raipur News :जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
Raipur News :इसी प्रकार दिनांक 08.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियांे की बिक्री/भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
Raipur News :दोनों आरोपियों से जप्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रूपये है। आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है तथा दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह एवं गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके है।
Raipur News :गिरफ्तार आरोपी थाना खम्हारडीह के प्रकरण में
मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी थाना गोलबाजार के प्रकरण में
अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।