Rashifal

Horoscope 23 February : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल

Horoscope 23 February : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल

Horoscope 23 February :वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का विवरण है, जिनमें हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से राशिफल का निर्धारण किया जाता है। 23 फरवरी 2025 को रविवार है, जो कि सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित दिन माना जाता है। सूर्यदेव की पूजा से ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए सामान्य दिन होगा। आइए जानते हैं, 23 फरवरी 2025 को कौनसी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि
आज मन अशांत रहेगा और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध और वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन आय में कमी हो सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि
वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन मन थोड़ा परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा और नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मिथुन राशि
आज भी मन अशांत रहेगा और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र के साथ यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि
मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन संयमित रहें और धैर्य बनाए रखें। आत्मविश्वास रहेगा और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि
मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा और आप किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कन्या राशि
मन अशांत रहेगा, और पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और कारोबार में कठिनाई आ सकती है, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आय के साधन बनेंगे।

तुला राशि
मन परेशान रहेगा, लेकिन संयमित रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा और आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशि
मन अशांत रहेगा, लेकिन संयमित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

मकर राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन संयमित रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी और नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
मन परेशान रहेगा, लेकिन संयम रखें और क्रोध से बचें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार और आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि

मन अशांत रहेगा और नकारात्मक विचारों से बचें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की के अवसर बनेंगे।

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button