National

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन के दौरान अग्नि में जरूर डालें ये चीजें, इस मंत्र का करें जाप, मिलेंगे कई फायदे!

 

नई दिल्ली। Holika Dahan 2025 : हिंदू धर्म में होली का पर्व अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। यह दो दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल 13 और 14 मार्च 2025 को होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च को किया जाएगा। इस दिन को छोटी होली भी कहा जाता है।
शुभ मुहूर्त: रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। इस समय अग्नि प्रज्वलित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Read More : holi festival : होली खेलते समय स्किन का ऐसे रखें ख्याल, एलर्जी से बचें

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन की पौराणिक मान्यता
होलिका दहन का संबंध भगवान विष्णु और प्रह्लाद की कथा से जुड़ा हुआ है। असुरराज हिरण्यकशिपु के आदेश पर उसकी बहन होलिका ने भक्त प्रह्लाद को आग में जलाने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका स्वयं भस्म हो गई। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन में अर्पित करने योग्य वस्तुएं
– सूखा नारियल – नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए।
– गेहूं की बालियां और काले तिल – जीवन में सुख-समृद्धि के लिए।
– गाय के गोबर से बनी माला – घर की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए।
– चंदन की लकड़ी – धन-वैभव में वृद्धि के लिए।
– पीली सरसों – व्यवसाय और नौकरी में सफलता के लिए।
– अक्षत और ताजे फूल – देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए।
– साबुत मूंग और हल्दी के टुकड़े – परिवार में खुशहाली के लिए।
– काले तिल के दाने – अच्छे स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति के लिए।

Read More : Bank Holidays in March 2025: बैंक ग्राहकों को जोरदार झटका: आज से 15 दिन तक बंद रहेंगे बैंक! यहां जानिए…

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन की पूजा विधि
1. शुद्ध स्थान पर होलिका की स्थापना करें।
2. लकड़ी, उपले और सूखे पत्तों से होलिका तैयार करें।
3. गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करें।
4. नारियल, मूंग, गुड़, काले तिल, चंदन और अक्षत अर्पित करें।
5. होलिका दहन से पहले पूजा करें और होलिका की तीन परिक्रमा करें।
6. अग्नि प्रज्वलित कर अपने दोषों और बुराइयों को समर्पित करें।

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन के विशेष मंत्र
– ऊं नृसिंहाय नमः
– अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमः।।
– वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button