Holi 2025 : होली पर अनोखी परंपरा! जबरदस्ती रंग लगाने पर करनी पड़ती है शादी, जानिए कहां लागू है यह अनोखा नियम
Holi 2025 : A unique tradition on Holi! If you forcefully apply color, you have to get married, know where this unique rule is applicable

नई दिल्ली | Holi 2025 : भारत एक सांस्कृतिक रूप से विविध देश है, जहां विभिन्न धर्मों, समुदायों और क्षेत्रों के त्योहार पूरे साल मनाए जाते हैं। ये त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और एकता को दर्शाते हैं। कल पूरे देश में होली का रंगों भरा त्योहार मनाया जाएगा, जिसे हर राज्य में अपने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन होली से जुड़ी एक ऐसी परंपरा भी है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। Holi 2025
क्या है यह अनोखी परंपरा?
होली के दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और चेहरे पर गुलाल लगाकर हंसी-मजाक करते हैं। लेकिन झारखंड के संथाल आदिवासी समुदाय में एक अनोखी परंपरा प्रचलित है। इस समुदाय में यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की को रंग लगाता है, तो उसे उस लड़की से शादी करनी पड़ती है। संथाल समाज में यह नियम इतना सख्त है कि किसी भी गैर-पुरुष को कुंवारी लड़की या महिला पर रंग डालने की अनुमति नहीं होती।
READ MORE : Raipur News : ममता शर्मसार, बच्ची को चींटियां काट रही थी, मासूम को झाड़ियों में फेंका
रंग लगाने का मतलब—शादी करनी होगी
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक के कई इलाकों में यह अनोखी प्रथा देखने को मिलती है। इस परंपरा के अनुसार, यदि कोई युवक किसी कुंवारी लड़की पर रंग डालता है, तो समुदाय की पंचायत उसे उस लड़की से शादी करने का आदेश देती है। यदि लड़की शादी से इनकार कर देती है, तो युवक को अपनी गलती के बदले अपनी पूरी संपत्ति उस लड़की के नाम करनी पड़ती है। यह परंपरा संथाल समाज की विशिष्ट संस्कृति और परंपरागत नियमों को दर्शाती है, जो आज भी उनकी परंपराओं का हिस्सा बनी हुई है। Holi 2025