Holashtak 2025 : आज से हुई होलाष्टक की शुरुआत, इन 8 दिनों में क्या करें… क्या नहीं ? यहां जानें महत्व, नियम और मान्यताएं समेत पूरी जानकारी

नई दिल्ली। Holashtak 2025: इस वर्ष होलाष्टक की शुरुआत आज यानी 7 मार्च 2025, शुक्रवार से हो रही है। होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होता है, जिसके दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।
Read More : Health Tips : टैटू बनवाने का सोच रहे हैं? तो आप भी हो सकते हैं इस जानलेवा बीमारी के शिकार, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Holashtak 2025: होलिका दहन और धूलंडी तिथि
– होलिका दहन: 13 मार्च 2025
– धूलंडी (रंगों की होली): 14 मार्च 2025
Holashtak 2025: होलाष्टक का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने भक्त प्रह्लाद को जलाने के लिए आठ दिनों तक उसे यातनाएं दी थीं। इसी कारण से होलाष्टक के आठ दिन अशुभ माने जाते हैं। इस दौरान ग्रहों की स्थिति उग्र मानी जाती है, जिससे शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है।
Read More : Vastu Tips : क्या मनी प्लांट को चुराकर लगाने से सच में होती है धन प्राप्ति? जानें वास्तु शास्त्र का सही जवाब…
Holashtak 2025: होलाष्टक के दौरान वर्जित कार्य
इन आठ दिनों में निम्नलिखित कार्य नहीं किए जाते—
– विवाह, सगाई और नामकरण संस्कार
– गृह प्रवेश और नए घर या वाहन की खरीद
– नया व्यापार या नौकरी परिवर्तन
– कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य
Holashtak 2025: होलाष्टक के दौरान क्या करना चाहिए?
हालांकि, इस अवधि में धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है—
– भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की उपासना करें।
– भजन, कीर्तन और पूजा-पाठ करें।
– जरूरतमंदों को दान दें, इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
– इस दौरान संयमित खान-पान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
– नवविवाहित स्त्रियों को मायके में रहने की सलाह दी जाती है।