Entertainment

Hit Jodi Bollywood : 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई बॉलीवुड जोड़ियां, सलमान-रश्मिका सहित ये नाम है शामिल…

Hit Jodi Bollywood : 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई बॉलीवुड जोड़ियां, सलमान-रश्मिका सहित ये नाम है शामिल...

नई दिल्ली | Hit Jodi Bollywood : बॉलीवुड में हिट जोड़ियों की बात हो और उसमें अमिताभ बच्चन-रेखा, शाहरुख खान-काजोल, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। ये वही जोड़ियां हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपना जादू बिखेरा और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। Hit Jodi Bollywood हालांकि, इस साल बड़े पर्दे पर कुछ नई जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी। आइए, जानते हैं उनके बारे में। Hit Jodi Bollywood

शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े

Hit Jodi Bollywood शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। फिल्म में पवैल गुलाटी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE: Legends 90 Cricket League : रायपुर में चलेगा दिग्गज क्रिकेटरों का बल्ला! आज आ रहे युवराज सिंह और सुरेश रैना, इस तारीख से शुरू होंगे मैच

सलमान खान-रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान इस साल ‘सिकंदर’ फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। सुनील शेट्टी और शरमन जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। Hit Jodi Bollywood

READ MORE: CG Breaking : जेल में बढ़ रही थी गुटबाजी, खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट

जुनैद खान-खुशी कपूर

Hit Jodi Bollywood आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी भी इस साल देखने को मिलेगी। उनकी फिल्म ‘लवयापा’ एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसका निर्देशन एडवेट चंदन ने किया है। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE: Winter Tips : सर्दियों में रात में क्या पहनकर सोना चाहिए? 99 फीसदी लोग नहीं जानते ये अहम बात…

अमान देवगन-राशा थडानी

अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी फिल्म ‘आजाद’ का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। Hit Jodi Bollywood

READ MORE: Love Story : ‘प्यार अंधा होता है’…! भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां, जानिए कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी…

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर

Hit Jodi Bollywood सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी भी इस साल बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों अभिनेता फिल्म ‘परम सुंदरी’ में साथ दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE: Ajab-Gajab : चोरी करने फ्लैट में घुसा, कीमती सामान नहीं मिला तो महिला को ‘किस’ कर भागा चोर…अब गिरफ्तार

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button