CYBER COP OF THE YEAR 2024 : मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान
CYBER COP OF THE YEAR 2024 : मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान

CYBER COP OF THE YEAR 2024 : मुंगेली: मुंगेली कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को CYBER COP OF THE YEAR 2024 का सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दिया गया। यह सम्मान उन्हें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की उपस्थिति में प्राप्त हुआ।
CYBER COP OF THE YEAR 2024 : संजय सिंह राजपूत को यह सम्मान डिजिटल अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण मिला। उन्होंने केरल और दिल्ली से आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की और लगभग शत प्रतिशत धोखाधड़ी की रकम को बरामद किया।
CYBER COP OF THE YEAR 2024 : मुंगेली कोतवाली के निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने थाना लोरमी के अपराध क्रमांक 314/24 में आरोपी फवाज मुहम्मद को केरल से गिरफ्तार किया, जिसने डॉक्टर दीपक लॉज से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसी तरह, थाना सरगांव के अपराध क्रमांक 154/24 में बैंक अधिकारी बनकर बजरंग साहू से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
CYBER COP OF THE YEAR 2024 : इन दोनों मामलों में उन्होंने अपनी मेहनत से आरोपियों को गिरफ्तार किया और धोखाधड़ी की राशि की बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा सम्मानित किया गया।