Health

Health Tips : रात में सोने से पहले पिएं धनिया के पत्तों का पानी, आपको मिलेंगे ये 4 असरदार फायदे…

Health Tips : Drink water of coriander leaves before sleeping at night, you will get these 4 effective benefits...

नई दिल्ली | Health Tips : धनिया के पत्तों को एक शक्तिशाली हर्ब माना जाता है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। कुछ लोग इसे सब्जियों में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, जबकि कई लोग इसे चटनी के रूप में भी खाते हैं। Health Tips

धनिया की पत्तियों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, डाइट्री फाइबर, मैंगनीज, आयरन और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह विटामिन C, विटामिन K और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटीन भी मौजूद होता है। Health Tips

READ MORE : Pro Health Tips : लंबी उम्र तक अपनी त्वचा को रखना चाहते हैं जवान? तो रोजाना खाएं ये 5 फल… दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब!

रातभर भिगोकर धनिया का पानी पीने के फायदे-

1. पाचन में सुधार

अगर आप अपच या पेट फूलने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो रात के खाने में धनिया पत्ती और इसका पानी जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को रोकने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

2. शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

धनिया के पत्ते शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। यह किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है और खून को साफ करता है। Health Tips

READ MORE :  Heart Failure : प्लास्टिक के डिब्बों में खाना खाने से बढ़ सकता है Heart Failure का खतरा! पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

3. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया का पानी फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने और इंसुलिन के फंक्शन को सुधारने में मदद करता है।

4. वजन घटाने में सहायक

धनिया का पानी कम कैलोरी वाला होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करता है। सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर में सूजन कम हो सकती है और समय के साथ वजन घटाने में सहायता मिल सकती है। Health Tips

READ MORE :  Health Tips : स्वास्थ्य के लिए रामबाण है ये चीजें, रोज सुबह करें सेवन, मिलेंगे चमत्कारी फायदे…

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button