Health

Health Tips : इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं केला, वरना सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान…

Health Tips : Do not eat banana even by mistake in these 5 diseases, otherwise it can cause serious damage to health...

नई दिल्ली | Health Tips : केला एक ऐसा फल है जो आसानी से उपलब्ध होता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। हालांकि, हर चीज हर किसी के लिए लाभदायक नहीं होती।

Health Tips कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में केला खाना फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन 5 स्वास्थ्य स्थितियों में केले से दूरी बनाना ही समझदारी होगी-

1. एलर्जी की स्थिति में केला न खाएं

अगर आपको खाने-पीने की चीजों से एलर्जी होती है, तो केले के सेवन से पहले सतर्क रहें। कुछ लोगों को केले में मौजूद प्रोटीन से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे खुजली, त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन, सांस लेने में परेशानी या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

READ MORE : Health Tips : कैंसर से बचना है तो किचन से तुरंत हटा दें ये सामान, डॉक्टरों ने भी किया चौंकाने वाला दावा…

2. किडनी से जुड़ी समस्याओं में केला नुकसानदेह

Health Tips केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो सामान्य स्थिति में लाभकारी होता है। लेकिन किडनी से पीड़ित मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कमजोर किडनी पोटैशियम को शरीर से फिल्टर नहीं कर पाती। इससे इसका स्तर बढ़ने लगता है, जो दिल की समस्याएं और मांसपेशियों की कमजोरी जैसी परेशानियों को जन्म दे सकता है।

3. माइग्रेन के मरीज केले से रखें दूरी

केले में टायरामिन नामक तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। माइग्रेन के मरीजों को केले का सेवन करने से सिरदर्द, चक्कर और उल्टी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। इसलिए माइग्रेन से जूझ रहे लोग केला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

4. डायबिटीज में केला बढ़ा सकता है शुगर लेवल

Health Tips डायबिटीज से पीड़ित लोगों को केला बहुत सोच-समझकर खाना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। विशेष रूप से पूरी तरह से पका हुआ केला ज्यादा मीठा होता है, जो डायबिटिक मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

READ MORE : Healthy Juice For Morning : गर्मी के मौसम में रोज पिएं ये जूस, दिनभर रहेंगे तरोताजा, पढ़ें काम की खबर…

5. गैस या पेट फूलने की समस्या में केला न खाएं

जिन लोगों को पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उन्हें केला खाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा पका केला खाने से पेट भारी लग सकता है और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। केले में मौजूद फाइबर और शुगर पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं, जिससे ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है। ऐसे में इस स्थिति में केला सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। Health Tips

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। आप किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

READ MORE : Health Tips : गर्मी में खाएं ये सुपरफूड्स, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक, पढ़े काम की खबर…

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button