Lormi News : नन्हे सितारों ने जमकर खेली बाजियां , निर्भय राजपूत 5 अंको के साथ बने ओवर ऑल चैंपियन
Lormi News : नन्हे सितारों ने जमकर खेली बाजियां , निर्भय राजपूत 5 अंको के साथ बने ओवर ऑल चैंपियन

Lormi News : लोरमी – मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका मिनी वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 अप्रैल दिन रविवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से अंडर 07,09,11 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप श्री डी एस राजपूत जी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी, लोरमी , विशिष्ट अतिथि श्री रवि शर्मा , अधिवक्ता एवं संरक्षक लोरमी खेल संघ संघ) एवं श्री विजय अग्रवाल जी ,संरक्षक मुंगेली जिला शतरंज संघ, श्री सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष ,मुंगेली जिला शतरंज़ संघ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले थे।स्पर्धा 5 चक्रो में खेली गयी । जिसमें अंडर 07 बालक वर्ग में प्रथम स्थान जे अचिंत्य राव , लोरमी -2 अंक , अंडर 09 बालक वर्ग में प्रथम निर्भय सिंह राजपूत , लोरमी- 5 अंक दूसरा स्थान अद्वित उपाध्याय,मुंगेली – 4 अंक , तीसरा स्थान समर्थ गुप्ता,लोरमी – 3 अंक , चौथा स्थान रुद्राक्ष शर्मा, लोरमी – 1 अंक अंडर 9 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काव्या सिंह कुर्रे, मुंगेली – 3.5 ,दूसरा स्थान आराध्या जायसवाल, लोरमी – 2 अंक , तीसरा स्थान पीहू कश्यप,लोरमी – 1 अंक
Lormi News : अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजीवनी कुर्रे, मुंगेली – 4 अंक।
द्वितीय स्थान अनुष्का शर्मा, लोरमी – 3 अंक तृतीय स्थान आभाश्री साहू,लोरमी – 2 अंक ,चतुर्थ स्थान-मौली ध्रुव,लोरमी – 2 अंक पंचम स्थान निधि चक्रधारी,लोरमी – 2 अंक , छठवा स्थान- लावण्या राजपूत,लोरमी – 1 अंक
अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम- लवकेश सिंह राजपूत,लोरमी – 4 अंक , द्वितीय -सुधीर कुमार कश्यप लोरमी – 3 अंक , तृतीय-सत्यप्रकाश, चतुर्थ मुंगेली – 3 अंक ,शौर्य सिंन्द्राम लोरमी – 3 अंक , पंचम हिमांशु निषाद, लोरमी – 3 अंक छठवा-गीतांश साहू, पथरिया – 2.5 अंक , सातवां-आदित्य राजपूत,लोरमी – 2 अंक , आठवां- आकाश सिंह राजपूत,लोरमी – 2 अंक , नवमां- गुंजित सिंह परिहार , मुंगेली – 2 अंक रहे।
Lormi News : स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी 15 व 16 मई को बेमेतरा में आयोजित होने वाली मिनी वर्ग राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री युगलगल किशोर राजपूत, श्री सूर्यकान्त शर्मा, कामता सिंह कुर्रे ,अमन, अनुराग ने बधाईया एवम ढेरो ने शुभकामनायें प्रदान की है।