Dantewada Hospital में घोर लापरवाही, प्रसूता को तीन दिन के नवजात के साथ पैदल लौटना पड़ा घर

दंतेवाड़ा। Dantewada Hospital : दंतेवाड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। यहां प्रसूता को तीन दिन के नवजात बच्चे को लेकर पैदल घर लौटना पड़ा है। प्रसूता को घर जाने के लिए महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसको लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। दरसल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसूता को घर से अस्पताल लाने ले जाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।
Dantewada Hospital : आपको बता दें कि कुपेर गांव की प्रसूता महिला रीता को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद नवजात के साथ पहले दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। आगे 5 किलोमीटर आॅटो में सफर कर घर पहुंचना पड़ा है। डिस्चार्ज के बाद विभाग द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया।
Read More : Bad News : छत्तीसगढ़ में चरम पर है टोल प्लाजा ठेकेदारो की मनमानी वसूली Dantewada Hospital
Dantewada Hospital : मामले में संबंधित अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया है। पूरी जानकारी लेता हूं। कहां की महिला है। क्यों उसे साधन उपलब्ध नहीं कराया गया। सिविल सर्जन से भी संबंधित विषय की जानकारी लूंगा। अगर महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराया गया है। तो कार्यवाही की जाएगी।