Grammy Awards 2025 : कान्ये वेस्ट की पत्नी ने मचाया तहलका, भरी महफ़िल में उतारा कोट, ट्रांसपेरेंट ड्रेस देख सबके उड़े होश, वायरल हो रहा Video
Grammy Awards 2025 : कान्ये वेस्ट की पत्नी ने मचाया तहलका, भरी महफ़िल में उतारा कोट, ट्रांसपेरेंट ड्रेस देख सबके उड़े होश, वायरल हो रहा Video

मुंबई। Grammy Awards 2025 : फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन 2025 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर जहां हॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपने स्टाइलिश लुक्स में नजर आए, वहीं कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका जब रेड कार्पेट पर पहुंचे, तो शुरुआत में बियांका ने एक लंबा फर कोट पहन रखा था। लेकिन जैसे ही उन्होंने वह कोट उतारा, वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। बियांका ने एक न्यूड-कलर की शीयर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी, जो इतनी ट्रांसपेरेंट थी कि हर कोई देखता रह गया।
Read More : Mahakumbh Viral Girl Monalisa : मोनालिसा करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में निभाएंगी लीड एक्ट्रेस का किरदार… (Grammy Awards 2025)
Grammy Awards 2025 : सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
बियांका के इस बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कई लोग उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ ने इसे हद से ज्यादा बोल्ड और अनुचित बताया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रैमी आयोजकों को भी बियांका की ड्रेस को लेकर असहजता महसूस हुई, और उन्हें इवेंट से जाने का इशारा तक कर दिया गया।
View this post on Instagram
क्या थी फैशन इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया?
फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि बियांका का यह लुक ‘न्यू-एज एक्सपेरिमेंटल फैशन’ का हिस्सा हो सकता है, लेकिन पब्लिक इवेंट में इसे पहनना विवादित हो सकता है। हालांकि, इस लुक ने उन्हें सुर्खियों में जरूर ला दिया है और लोग अब भी इस पर चर्चा कर रहे हैं।
Grammy Awards 2025 : क्या यह स्टंट था या फैशन स्टेटमेंट?
कई लोगों का मानना है कि बियांका और कान्ये वेस्ट ने जानबूझकर इस तरह का स्टाइल अपनाया ताकि वे सुर्खियों में बने रहें। पहले भी यह जोड़ी अपने अनोखे फैशन सेंस के कारण मीडिया में छाई रही है। लेकिन इस बार उनका यह अंदाज फैशन से ज्यादा विवाद का कारण बन गया।