Chhattisgarh
Good News : सूरजपुर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, बच्चों को मिलेगी उच्च स्तरीय शिक्षा, क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर

सूरजपुर। Good News : छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से एक और सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी मिली हैं। सूरजपुर के आलावा मुंगेली, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयास से यह मंजूरी मिली हैं। इस खबर से क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर हैं। बता दे कि, लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही हैं।
Read More : Good News : छत्तीसगढ़ की बेटी ने हांगकांग में दिखाया कमाल, म्यू थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास…
Good News : सूरजपुर में केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।