Good News : देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, इस तारीख से होगा लागू
Good News : देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, इस तारीख से होगा लागू

नई दिल्ली | Good News : देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की नई सैलरी और पेंशन तय करेगा। Good News
इस निर्णय से सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कर्मचारी, पेंशनर्स और ट्रेड यूनियन लंबे समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे। यह संभावना जताई जा रही है कि आगामी केंद्रीय बजट में इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। Good News
READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में साधुओं ने बिजली ठेकेदारों और मुंशी समेत 15 लोगों को पीटा, 8 घायल…मचा हंगामा
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी है, और इस बात की घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। यह घोषणा बजट 2025 की घोषणाओं से कुछ दिन पहले की गई है। हालांकि, आयोग के गठन की तिथि अभी तक तय नहीं की गई है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं, जो जनवरी 2016 से प्रभावी हैं और 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएंगी। इससे पहले, चौथे, पांचवे और छठे वेतन आयोग का कार्यकाल भी 10 साल का रहा था। इस तरह से उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होगा। Good News
READ MORE: Bhojpuri Actor Passes Away : भोजपुरी के स्टार एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
आयोग का गठन कब होगा?
अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए जल्द ही एक अध्यक्ष और दो सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन और पेंशन को पुनः निर्धारित करेगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में 2026 से वृद्धि होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। यह कदम 7वें वेतन आयोग की समाप्ति से पहले उठाया गया है, जिसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा।
READ MORE: GOLD PRICE HIKE : सोने-चांदी के दाम में आया उछाल, इतने रूपए हो गया महंगा, खरीददारी से पहले एक क्लिक में जानें लेटेस्ट रेट…
कर्मचारियों में खुशी का माहौल
इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों में खुशी की लहर है, क्योंकि वे लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। अब देश में अगले साल से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है। Good News