Good Fitness : मोटापे की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 कारगर उपाय, कुछ ही हफ्तों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब
Good Fitness : मोटापे की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 कारगर उपाय, कुछ ही हफ्तों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

नई दिल्ली | Good Fitness : मोटापे की समस्या आपके लुक को बुरी तरह प्रभावित करती है। वजन कम करना एक चुनौती भरा काम होता है, क्योंकि जितनी आसानी से वजन बढ़ता है, कम उतनी ही मुश्किल से होता है। Good Fitness खासकर पेट की जिद्दी चर्बी कम करना सबसे कठिन काम है। अधिकतर लोग अपने बेली फैट से ही परेशान रहते हैं। मोटापे से छुटकारा पाना बड़ी चुनौती होती है, लेकिन यह एक परफेरक्ट लुक और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी होता है। Good Fitness
Good Fitness मोटापा किसी के लिए भी परेशानी और शर्मिंदगी का सबब बन जाता है। कोई भी नहीं चाहता की उसका थुलथुल ढीला, भारी भरकम शरीर हो। यह आपके पूरी पर्सनालिटी की रौनक को खत्म कर देता है । ज्यादा मोटापा सिर्फ सुंदरता ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। एक अच्छी पर्सनैलिटी की पहचान स्वस्थ शरीर से होती है। Good Fitness
READ MORE: Heavy snowfall in Manali : OMG! मनाली में भारी बर्फबारी के बाद एक हजार से ज्यादा वाहन फंसे, पुलिस ने 700 पर्यटकों को बचाया
Good Fitness बिज़ी लाइफस्टाइल के वजह से आजकल लोग अपनी फिटनेस का ख़ास ख़्याल नहीं रख पाते। ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, कई बार दवाइयां भी लेते हैं, जबकि मोटापा कम करने के लिए इतना कुछ करने की जरुरत नहीं होती है। चलिए हम आपको बताते हैं अपने लाइफस्टाइल या डाइट में बहुत ज्यादा बदलाव किये बिना ही पेट की चर्बी कम करने का आसान और असरदार तरीका-
घर का बना खाना खाएं
स्वस्थ और संतुलित आहार वजन घटाने के लिए बेहद जरुरी होता है, वजन घटाने के लिए घर का खाना सबसे बेस्ट ऑपशन है। घर पर बना खाना स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जंक फ़ूड और बाहर का खाना छोड़ना होगा। बाहर बने हुए खाने में तेल और मसाले ज्यादा डाले जाते हैं इसलिए आपको बाहर का तला भुना, मसालेदार खाना मैदे से बनी चीजों से दूरी बनानी पड़ेगी।
READ MORE: Relationship Tips : ऑनलाइन पार्टनर के साथ अपने दिन को ऐसे बनाएं इंट्रेस्टिंग, रिश्ते बनेंगे मजबूत और खुशहाल…जानें ये 5 बेहतरीन आइडियाज
Good Fitness आप अपने आहार में फाइबर युक्त चीज़ें शामिल करें। फाइबर न केवल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बल्कि आंत को साफ रखता है और आपको लंबे समय तक तृप्त भी रखता है। अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो अपने भोजन में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन स्रोत (जैसे दाल, मछली, अंडे) साइलियम भूसी, चिया बीज, फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
थोड़ा-थोड़ा खाएं
कुछ लोगों की एक बार में ही पेट भरकर भोजन करने की आदत होती है। अगर आप भी एक बार में पेट भर कर खाते हैं, तो अपनी इस आदत को आपको बदलना होगा। एक बार में बड़ी मील का सेवन करने के बजाय आप उसे कम मात्रा में थोड़ा थोड़ा करके दिन में 2 -3 बार ले सकते हैं। छोटे-छोटे मील का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और अन्य परेशानियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है। थोड़ा -थोड़ा खाने से आपका पेट भरा रहेगा ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा और इससे आपका वजन भी कम होगा।
READ MORE: Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! आने वाला है सस्ता और धांसू रिचार्ज प्लान, TRAI ने दिया ये बड़ा आदेश
खाना छोड़ें नहीं
Good Fitness वज़न घटाने की चाह में कई बार लोग खाना छोड़ देते हैं। खुद को लम्बे समय तक भूखा रखकर कैलोरी नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, पर ये तरीका ठीक नहीं हैं। शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वेट लॉस करने के लिए खाना छोड़ने की जरुरत नहीं बल्कि आपको अच्छा खाना खाने की जरूरत होती है. अगर आप सही मात्रा में सही भोजन खाते हैं तो ये आपके वजन को बढ़ने से रोकने के साथ ही आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मदद करेगा।
READ MORE: Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब हर महीने कमाएंगी इतने लाख, पढ़िए खबर
वजन कम करने के लिए हमें अपनी डाइट में प्रोटीन, फैट, कार्ब और फाइबर को सही संतुलन में खाना चाहिए. हमें ऐसी डाइट को चूज करना है जिसमें प्रोटीन ज्यादा, कार्ब मीडियम और फैट बिल्कुल लो होना चाहिए।
पानी अधिक पिएं
पानी हमारे जीवन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे शरीर की मशीनरी को सुचारू रूप से नियंत्रित रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। वज़न कम करने का पहला पड़ाव है कि अपने पानी के इनटेक को सुधारें. दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीना आवश्यक है। इससे आपके शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी। वाटर रिटेंशन की समस्या खत्म होगी और पाचन क्रिया सुधरेगी। जानकार मानते हैं कि अधिक पानी पीने से आपकी कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है। पानी शरीर के मेटाबोलिज़्म को सही बनाए रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।
READ MORE: Health Tips : अगर लंबी उम्र तक अपनी त्वचा को रखना चाहते हैं जवान, तो रोजाना खाएं ये 5 फल…दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब
देर रात भोजन ना करें
Good Fitness डिनर करने का सही समय शाम 6 बजे से 8 बजे तक का होता है। अगर आप इस समय भोजन कर लेंगे तो आपके पास रात को खाना पचाने के लिए वॉकिंग का भी समय रहेगा। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि रात के भोजन में बहुत देर नहीं करनी चाहिए क्यूंकि ज्यादा रात में भोजन करने के तुरंत बाद हम सो जाते हैं. देर रात लिए गए भोजन को उतनी ऊर्जा नहीं मिल पाती, जितनी उसे पचने के लिए जरूरत होती है। इसलिए सोने के 4-5 घंटे पहले खाया गया खाना अच्छे से पच जाता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट की कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। आप रात का भोजन जितना जल्दी करेंगे, उतना ही भोजन का पाचन सही होगा।
READ MORE: Bollywood : ग्लैमरस अदाकारों की ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल, पंजाबी सांग पर थिरकती नजर आ रहीं है जैक, नरगिस और सोनम
चीनी से दूरी बनाएं
आपका वज़न बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ चीनी का होता है। दिन भर में चाय कॉफी , कोल्ड ड्रिंक्स के सहारे आप काम निपटाते रहते हैं। इसके बाद लंच औऱ डिनर के बाद मीठा खाकर मन को संतुष्ट करते हैं। पर वज़न कम करना है तो इस रुटीन को छोड़ना होगा। अगर आप चाय औऱ कॉफी में चीनी बंद नहीं कर सकते तो इसे धीरे धीरे कम करना शुरु करें।
READ MORE: Allu Arjun Enquiry : पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए एक्टर अल्लू अर्जुन, कड़ाई से चल रही पूछताछ, जानिए पूरा मामला…
खाने के बाद मीठा खाने का मन हो तो कोई फल खा लें। चीनी न केवल खाली कैलोरी में अधिक होती है, बल्कि आपके मेटाबालिज़्म को भी धीमा कर देती है। इससे मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
एक्सरसाइज करें
Good Fitness बेली फैट एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल कई लोग परेशान हैं. घंटों ऑफिस में बैठकर काम करने और कम एक्टिव के कारण पेट के आस – पास चर्बी जमा हो जाती है, जिसे कम करना बहुत मुश्किल होता है. बीजी लाइफस्टाइल के वजह से हम शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण पेट के आस-पास की अतिरिक्त चर्बी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
READ MORE: Ration Card : सरकार ने 3 जिलों के 14 हजार राशन कार्ड धारकों को योजना से किया बाहर…जानिए क्या है कारण
Good Fitness इससे आपको कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है और आपके स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। इसलिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए