
रायपुर। Gold-Silver Rates : सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमी आई है। आज सोमवार (16 दिसंबर) को भारत में सोना लगभग 1000 रुपए तक सस्ता हुआ है। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate)76,640 रु. प्रति 10 ग्राम है।
बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
शुक्रवार के कारोबार में 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 77,380 रुपए दर्ज की गई, जो कि आज जारी लेटेस्ट रेट के अनुसार 76640 रुपए है। यानी सोने के दाम में 740 रुपए की कमी आई है।
Read More : Latest Gold Price : आ गया सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, इतने रुपए सस्ता हुआ, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट Gold-Silver Rates
Gold-Silver Rates : जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 76640 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 76333 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 70202 रुपये पर पहुंच गया है।

Gold-Silver Rates : साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 57480 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 44834 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 89250 रुपये हो गई है।