BusinessNational

Gold Silver Rates : सोने ने तरेरी आँखें, निवेशकों की बल्ले-बल्ले, आम आदमी के जेब पर भारी बोझ

Gold Silver Rates : सोने ने तरेरी आँखें, निवेशकों की बल्ले-बल्ले, आम आदमी के जेब पर भारी बोझ

नई दिल्ली। GOLD-SILVER : शादी सीजन शुरू होते ही सोने की कीमतों में आग लग गई हैं। रोजाना दाम में उछाल देखने को मिला रहा हैं। आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार सोना 82 हजार के रिकॉर्ड के पार हो गया। साल 2025 में पहली सोने में इतना उछाल देखा जा रहा हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा हैं कि, अभी ग्राहकों को और भी ज्यादा चपत लगाने वाली हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जून 2025 में सोना 85 हजार के जादुई आंकड़े को टच कर लेगा। वहां चांदी भी 93 हजार तक पहुंच सकती हैं।

Read More : Gold-Silver Rates : सोने के दाम हुए धड़ाम, चांदी भी हो गई सस्ती, खरीददारी से पहले यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

GOLD-SILVER : निवेशकों की बल्ले-बल्ले
सोने के दाम के चलते निवेशकों की बल्ले बल्ले होने वाली हैं। सोने में निवेश के दृष्टिकोण से साल 2025 सुनहरा साबित होने वाला हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर जनवरी माह में सोने में निवेश करते हैं, तो साल के अंत तक आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता हैं। वर्तमान समय की बात करें तो सराफा बाजार में ज्यादातर ग्राहक शादी ब्याह के गहने खरीदने के लिए पहुँच रहे हैं। जिसके चलते मार्केट में डिमांड बढ़ गई। ऐसे में इन ग्राहकों के दृष्टिकोण से देखें तो ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जिससे आम लोग हलकान हो रहे हैं।

बता दे कि फरवरी के पहले सप्ताह में देश का यूनियन बजट पेश होने जा रहा हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे है कि, सोने के एक्साइड ड्यूटी में राहत मिल सकती हैं। बावजूद इसके एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि, अगले आने 2028 लोकसभा चुनाव से पहले सोना अपने उच्चतम शिखर यानी 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता हैं।

GOLD-SILVER : 82 हजारी हुआ सोना
आज के दाम की बात करें तो वैश्विक मार्केट में तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोना सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 391 रुपए बढ़कर 80,430 रुपए हो गया है। इससे पहले पिछले साल दिवाली पर 30 अक्टूबर को सोने ने 79,581 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी करीब ढाई महीने बाद सोना फिर सुर्ख हुआ है। पिछले साल के अंतिम कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम के दाम पर बंद हुआ था।

वहीं बात अगर चांदी की कीमतों की करें तो चांदी में भी तेजी आई है। बुधवार को चांदी 715 रुपए बढ़कर 91,248 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,533 रुपए पर थी। वहीं 23 जनवरी को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखि गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 155 रुपए गिरकर 80,039 रुपए हो गया है। GOLD-SILVER

चांदी 632 रुपए बढ़कर 91,265 रुपए प्रति किलो हो गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Read More : Gold-Silver Rates : सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, ख़रीददारी से पहले चेक कर ले लेटेस्ट रेट…

बतादें की बीते 24 दिन में 4,268 रूपए महंगा हुआ सोना 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था, जो इस महीने के 24 दिन में 4,268 रुपए बढ़कर 80,430 रुपए पर पहुंच गया है।

बात करें 2024 की तो 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दियाथा बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई थी । 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है । GOLD-SILVER

वही बात करें अन्य शहरों की तो दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,570 रुपए है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,470 रुपए है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button