NationalBusiness

Gold Rates Today : सोने के दाम में आई मामूली गिरावट, चांदी भी 2900 रूपए हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट…

नई दिल्ली। Gold Rates Today : अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए थोड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। दरअसल आज यानी शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सोना अभी भी 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बना हुआ है, लेकिन गुरुवार की तुलना में इसके भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है।

Gold Rates Today : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का दाम 90310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो गुरुवार को 90345 रुपये था। यानी एक दिन में सोना 35 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह अन्य कैरेट में भी गिरावट दर्ज की गई।

Read More : Gold Latest Rates : आल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी हुई सस्ती, चेक करें ताजा रेट

Gold Rates Today : 995 शुद्धता: ₹89948 (35 रुपये कम)
916 शुद्धता (22 कैरेट): ₹82724 (32 रुपये कम)
750 शुद्धता (18 कैरेट): ₹67733 (26 रुपये कम)
585 शुद्धता (14 कैरेट): ₹52831 (21 रुपये कम)

Gold Rates Today : वहीं, चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत में 2900 रुपये की भारी गिरावट आई है। गुरुवार को इसका रेट ₹95957 प्रति किलो था, जो आज घटकर ₹93057 हो गया है।

Gold Rates Today : सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट चेक करने का तरीका
अगर आप सोने या चांदी की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल देकर जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी शुद्धता के हिसाब से रेट देखे जा सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button