
नई दिल्ली। Gold Rates : अगर आप सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल रोजाना सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव हो रहा हैं। वहीं शादी सीजन से पहले सोना थोड़ा महंगा हुआ हैं। लेटेस्ट प्राइस की बात करें तो रोजाना दिन में दो बार सोने-चांदी के दाम अपडेट। हालांकि शनिवार और रविवार को रेट अपडेट नहीं किए जाते हैं। कल शाम यानी शुक्रवार की बात करें तो सोने की कीमत 77504 रूपए थी। जबकि सुबह यह 77469 थी। वहीं गुरुवार को सोने की कीमत 77079 रूपए थी। यानी दाम में लगभग 500 रूपए की बढ़ोतरी हुई हैं।
Read More : Gold Rates Today : ग्राहकों के पास सोने की खरीददारी का शानदार मौका, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, एक क्लिक में चेक करें ताजा भाव
Gold Rates : जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 77504 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 77194 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 70994 रुपये पर पहुंच गया है।

Gold-Silver Rates : साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत घटकर 58128 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 45340 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 88121 रुपये हो गई है।