
नई दिल्ली। Gold Rates Today : अगर आप सोना खरीदने की प्लेइंग कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई हैं। कल की बात करें तो सोना लगभग 1000 रूपए सस्ता हुआ था। वहीं आज भी कल के मुकाबले सोने के दाम में गिरावट आई हैं। कल के मुकाबले आज सोना लगभग 200 रूपए सस्ता हुआ हैं।
Gold Rates Today : बता दे कि, सोने के दाम में पिछले कई दिनों से उछाल देखने को मिल रहा था। सोना अपने आल टाइम हाई पर चले गया था। जिसके बाद अभी ग्राहकों को बड़ी राहत देखने को मिली हैं।
Read More : Gold Rates Today : वेडिंग सीजन में ग्राहकों को बड़ा झटका, फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, खरीददारी से पहले फटाफट चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव…
तजा अपडेट के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में 28 फरवरी 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। सोना 85 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, जबकि चांदी 93 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर चल रही है।
Gold Rates Today : आज के ताजा दाम:
– 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोना – 85,738 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 999 शुद्धता वाली चांदी – 95,725 रुपये प्रति किलोग्राम
Gold Rates Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 27 फरवरी की शाम को 24 कैरेट सोने का भाव 85,593 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह घटकर 85,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
Read More : Gold Rates Today : बढ़ गए सोने के दाम, इतने रूपए हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जरूर चेक करें लेटेस्ट रेट…
Gold Rates Today : शुद्धता के आधार पर सोने की नई कीमतें:
– 995 शुद्धता (23 कैरेट) – 84,773 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 916 शुद्धता (22 कैरेट) – 77,964 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 750 शुद्धता (18 कैरेट) – 63,836 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 585 शुद्धता (14 कैरेट) – 49,792 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Rates Today : कैसे चेक करें सोने-चांदी की कीमतें?
अगर आप सोने-चांदी के दाम अपने मोबाइल पर तुरंत जानना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें, जिसके बाद आपको SMS के जरिए ताजा भाव मिल जाएगा। इसके अलावा, आप IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी जाकर अपडेटेड प्राइस देख सकते हैं।