Business
Gold Rates Today : सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका
Gold Rates Today : Gold prices drop in last quarter, opportunity to buy gold

नई दिल्ली। Gold Rates Today : अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के ताज़ा भाव जरूर जान लें। गुरुवार को दोनों धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
READ MORE : Dongargarh Crime : फर्जी केस में फंसाने की धमकी , फिर मर्डर, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
आज की गिरावट:
- सोना: ₹160 प्रति 10 ग्राम की गिरावट
- चांदी: ₹100 प्रति किलो की गिरावट
Gold Rates Today इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना ₹98,340 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,00,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
READ MORE : Dongargarh Crime : फर्जी केस में फंसाने की धमकी , फिर मर्डर, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
आज के शहर अनुसार सोने के दाम (24 अप्रैल 2025)
शहर | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹73,800 | ₹90,200 | ₹98,340 |
मुंबई | ₹73,680 | ₹90,050 | ₹98,240 |
कोलकाता | ₹73,680 | ₹90,050 | ₹98,240 |
चेन्नई | ₹74,600 | ₹90,050 | ₹98,240 |
भोपाल/इंदौर | ₹73,720 | ₹90,100 | ₹98,240 |
जयपुर/लखनऊ | ₹73,800 | ₹90,200 | ₹98,340 |
चांदी के ताज़ा दाम
शहर | 1 किलो चांदी का रेट (₹) |
---|---|
दिल्ली/मुंबई/जयपुर/कोलकाता | ₹1,00,900 |
चेन्नई/हैदराबाद/केरल | ₹1,10,900 |
भोपाल/इंदौर | ₹1,00,900 |
READ MORE : Dongargarh Crime : फर्जी केस में फंसाने की धमकी , फिर मर्डर, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
कैसे जानें सोना खरा है या नहीं
- हॉलमार्किंग जरूर जांचें:
सोने की शुद्धता की पहचान BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा दी गई हॉलमार्क से होती है।
कैरेट | शुद्धता (%) | हॉलमार्क कोड |
---|---|---|
24 कैरेट | 99.9% | 999 |
22 कैरेट | 91.6% | 916 |
18 कैरेट | 75% | 750 |
ध्यान दें: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे जेवर नहीं बनाए जाते। रोज़ाना इस्तेमाल के लिए 22 या 18 कैरेट सोना ज्यादा उपयुक्त होता है।
READ MORE : Dongargarh Crime : फर्जी केस में फंसाने की धमकी , फिर मर्डर, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
अगर आप निवेश या गहनों की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। गिरती कीमतों का फायदा उठाइए और खरीददारी से पहले सोने की शुद्धता की जांच जरूर करें।